Logo

गले और ब्रेस्ट पर खरोच के निशान, मेडिकल रिपोर्ट ने खोली गैंगरेप की दरिंदगी; चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पीड़िता के गले और स्तनों के पास चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

👤 Golu Dwivedi 28 Jun 2025 12:09 PM

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पीड़िता के गले और स्तनों के पास चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह सनसनीखेज मामला कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में सामने आया है, जहां एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्रों पर एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है. अब कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक गिरफ्तारियों की संख्या चार हो चुकी है.

मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि की संभावना

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच में शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर खरोंच और चोट के निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि “यौन हमला हुआ है या नहीं, इस पर पूरी तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह 31 वर्षीय एक वकील है और कॉलेज का पूर्व छात्र रह चुका है. उसके साथ दो अन्य आरोपी 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमित मुखोपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों वर्तमान में लॉ कॉलेज में ही पढ़ रहे हैं.

सुरक्षा गार्ड की भूमिका पर भी संदेह

चौथे आरोपी के रूप में कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में लापरवाही बरती गई थी। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उसके बयान के बाद केस में और खुलासे हो सकते हैं.