Logo

ट्रेलर आते ही बैन की मांग! ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी चेहरे देख भड़के लोग, जावेद अख्तर ने बचाव में कही ये बात

Sardaar Ji 3 : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ अपने ट्रेलर से ज्यादा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में है. देशभर में बैन की मांग उठ रही है, वहीं जावेद अख्तर का बयान इस मामले में नया मोड़ ला रहा है.

👤 Samachaar Desk 28 Jun 2025 10:46 AM

Sardaar Ji 3 : दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन वजह फिल्म की कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि एक पाकिस्तानी कलाकार की मौजूदगी है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के अलावा तीन और पाकिस्तानी एक्टर्स नजर आएंगे, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया और अब फिल्म को बैन करने तक की मांग उठने लगी है.

मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स का सपोर्ट करते हुए कहा कि उनकी इसमें कोई गलती नहीं है. जावेद ने NDTV क्रिएटर्स मंच पर बातचीत में बताया कि ये फिल्म अप्रैल में हुए पहलगाम हमले से पहले ही शूट हो चुकी थी, ऐसे में अब मेकर्स को दोष देना सही नहीं.

“पाकिस्तानी का नहीं, हिंदुस्तानी का पैसा डूबेगा”

जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि अगर फिल्म पर बैन लगाया जाता है, तो नुकसान भारत के निर्माताओं को ही होगा. उन्होंने कहा- “अब क्या करें बेचारे, फिल्म पहले शूट हो गई थी, उन्हें कैसे पता चलता कि ऐसा कुछ होगा. इसमें पाकिस्तानी का पैसा तो नहीं, हिंदुस्तानी का पैसा डूबेगा, तो क्या फायदा?”

सेंसर बोर्ड को दिखानी चाहिए संवेदनशीलता

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि इस स्थिति में सरकार और सेंसर बोर्ड को सख्ती के बजाय थोड़ा लचीलापन दिखाना चाहिए. उन्होंने सलाह दी कि मेकर्स को सख्त चेतावनी जरूर दी जाए, लेकिन पहले से बनी फिल्म को रिलीज करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

आतंकी हमले के बाद बदला माहौल

गौरतलब है कि अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया गया. ऐसे में हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर लोगों का गुस्सा भड़कना स्वाभाविक है. कई लोग सोशल मीडिया पर इसे देशहित के खिलाफ बता रहे हैं.

फिल्म की रिलीज पर अब भी सस्पेंस

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय ये जानकारी दी गई थी कि ‘सरदार जी 3’ की रिलीज भारत में नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में की जाएगी. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स क्या रुख अपनाते हैं.

ट्रेलर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया

जहां एक ओर विवाद खड़ा हो गया है, वहीं फिल्म के ट्रेलर को लेकर दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा के फैंस काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं. लेकिन हानिया आमिर की मौजूदगी ने पूरे प्रचार अभियान पर असर डाला है.