Logo

Video में चहकने वाली ज्योति जासूसी केस में कितने U Turn? अब हुई 'सेनापति' की Entry! पढ़ें Top Updates

हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI जासूसी केस में गिरफ्तार, पाकिस्तान से सीधा संपर्क, एन्क्रिप्टेड चैट और संदिग्ध फंडिंग से खुलासा. पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े चौंकाने वाले अपडेट.

👤 Sagar 19 May 2025 12:25 PM

हरियाणा के हिसार से सामने आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया से लेकर खुफिया एजेंसियों तक हड़कंप मचा दिया है. ट्रैवल व्लॉग्स में मुस्कराती दिखने वाली ज्योति अब देश की सुरक्षा से जुड़े सबसे गंभीर आरोपों का सामना कर रही है.  जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार की गई ज्योति के मामले ने अब कई चौंकाने वाले मोड़ ले लिए हैं.

पाकिस्तानी इंटेलिजेंस से सीधे संपर्कहिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क में थी. वह न सिर्फ पाकिस्तान कई बार गई, बल्कि चीन की यात्रा भी कर चुकी थी. ऐसा संदेह है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स उसे एक "सॉफ्ट एसेट" के रूप में तैयार कर रहे थे.

आमदनी से ज्यादा विदेश दौरे, जांच में फंडिंग संदिग्ध

ज्योति के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स, ट्रैवल हिस्ट्री और सोशल मीडिया नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि उसकी आमदनी उसके महंगे विदेशी दौरों को नहीं झेल सकती- बाहरी फंडिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.

हाई-प्रोफाइल मुलाकातें और एन्क्रिप्टेड चैट्स

FIR के अनुसार, वह पाकिस्तान हाई कमिशन में 'दानिश' नामक व्यक्ति से मिली, जिसने उसे ISI एजेंट्स से मिलवाया. उसने शकीर और शाहबाज़ नाम के अफसरों से भी मुलाकात की और लौटने के बाद उनसे WhatsApp, Telegram और Snapchat पर संपर्क बनाए रखा.

ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन?

जानकारी के अनुसार, ज्योति की कुछ गतिविधियाँ पहलगाम हमले और उसके बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में भी जांच के दायरे में हैं. हरियाणा, पंजाब और अब उड़ीसा की पुलिस भी इस केस की पड़ताल में जुटी है.

परिवार ने बताया साज़िश, पर सबूत बोल रहे हैं कुछ और

ज्योति के पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे एक साजिश बताया है, लेकिन अब तक की जांच, गिरफ्तारियों और इंटरनेशनल लिंक से यह मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है. PAK जासूसी केस: पिता बोले, ज्योति मल्होत्रा ने कुछ गलत किया है, तो सजा मिलेगी.