Logo

क्यों हुआ सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी का Breakup, क्या है इसके पीछे की वजह?

सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के रिश्ते की अफवाहें हाल ही में सामने आई थीं, लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है और ये बात कितनी सच है-

👤 Samachaar Desk 21 May 2025 09:39 AM

नई दिल्ली: कुछ ही समय पहले अफवाहें थीं कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर रिलेशनशिप में हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया और खबरें तो ये भी थीं कि उन्होंने एक-दूसरे को अपने परिवार से भी मिलवा दिया था. लेकिन अब चर्चा है कि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेकअप का फैसला खुद सिद्धांत ने लिया. कहा जा रहा है कि जब दोनों परिवार एक-दूसरे से मिले, तो चीजें वैसी नहीं रहीं जैसी उम्मीद की जा रही थी. इसके बाद सिद्धांत ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया. दिलचस्प बात ये है कि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी – न तब जब अफवाहें शुरू हुई थीं और न ही अब जब ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं.

सारा का नाम पहले भी जुड़ चुका है क्रिकेटर से

सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था. दोनों की डेटिंग की चर्चा लंबे समय तक सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में रही. हालांकि शुभमन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे और उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है.

 सिद्धांत की लव लाइफ भी रही है चर्चा में

सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम इससे पहले नव्या नवेली नंदा (अमिताभ बच्चन की नातिन) के साथ जुड़ा था. दोनों के ब्रेकअप की खबरें पिछले साल सामने आई थीं. उस दौरान सिद्धांत ने एक इंटरव्यू में कहा था- जब मैं 20 साल का था, तब मेरा बहुत बड़ा हार्टब्रेक हुआ था. उस वक्त मुझे ये समझ आया कि मुझे प्यार और एम्बिशन में से किसी एक को चुनना होगा... और मैंने एम्बिशन चुना.'