Logo

Summer Skin Tips : ऑयली और टैन स्किन के लिए रामबाण है ये 5 तरह के उबटन

Summer Skin Tips: गर्मियों में त्वचा पर टैनिंग, डार्कनेस और रूखापन आम समस्या होती है. महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू उपाय आजमाएं, जैसे कि उबटन, ज्यादा असरदार और सेफ माना जाता है. आइए जानते हैं कौन से उबटन को लगाना चाहिए-

👤 Samachaar Desk 21 May 2025 09:14 AM

Summer Skin Tips: गर्मियों का मौसम आते ही चेहरे पर धूप, पसीना और धूल का असर साफ दिखाई देने लगता है। टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और त्वचा की रुखीपन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इस मौसम में लोग अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स या ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनसे हमेशा सही रिजल्ट नहीं मिलते.

ऐसे में घरेलू उपाय, खासकर उबटन, एक बेहतरीन ऑपशन हो सकता हैं. उबटन न केवल त्वचा की सफाई करता है बल्कि उसे पोषण देकर नेचुरल चमक लौटाता है. अच्छी बात ये है कि उबटन घर में मौजूद साधारण चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता. आइए जानते हैं पांच असरदार उबटन के बारे में, जो गर्मियों में आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं.

 बेसन, हल्दी और दूध 

बेसन और हल्दी स्किन की गहराई से सफाई करने के लिए सदियों से इस्तेमाल किए जाते हैं. इनमें एंटीसेप्टिक और एंटी-टैनिंग गुण होते हैं. जब इन्हें कच्चे दूध के साथ मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण स्किन को नमी देने के साथ-साथ गहराई से क्लीन करता है.

इस उबटन को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है और कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

चंदन, गुलाब जल और नींबू 

चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने और साफ करने के लिए जाना जाता है. इसमें नींबू मिलाने से ये मिश्रण और भी अच्छा हो जाता है क्योंकि नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है. गुलाब जल त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाए रखता है.

इस उबटन के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, कुछ बूंदें नींबू का रस और जरूरतनुसार गुलाब जल मिलाएं. चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें. ये मिश्रण टैनिंग को कम करता है और स्किन को ठंडक पहुंचाता है.

 मुल्तानी मिट्टी, टमाटर रस और एलोवेरा 

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी स्किन की ऑयल और गंदगी को हटाने में बेहद कारगर होती है. टमाटर का रस टैनिंग कम करने में मदद करता है, वहीं एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट और शांत करता है.

इस उबटन को तैयार करने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं. चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने पर ठंडे पानी से धो लें.

 ओट्स, दही और शहद 

ओट्स एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मुलायम बनाता है और शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है.

इस उबटन के लिए पिसा हुआ ओट्स, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक रखें. फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. इसका नियमित इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग और स्मूद बनाता है.

 आलू का रस और चावल का आटा 

आलू का रस स्किन को नैचुरल तरीके से ब्लीच करता है और चावल का आटा स्किन को टाइट करने में मदद करता है. ये मिश्रण खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो धूप में ज्यादा निकलते हैं और जिनकी स्किन पर टैनिंग या डार्क स्पॉट्स की समस्या हो जाती है.

इस उबटन के लिए 2 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं. चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. ये स्किन को साफ करता है, पिगमेंटेशन कम करता है और त्वचा को टाइट बनाता है.