Logo

Bigg Boss 19 Grand Finale Updates: बिग बॉस 19 का फिनाले पास, जानें कंटेस्टेंट्स, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स

Bigg Boss 19 Grand Finale Updates: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा. 8 कंटेस्टेंट ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की दौड़ में हैं. शो कलर्स टीवी और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा.

👤 Samachaar Desk 28 Nov 2025 09:00 PM

Bigg Boss 19 Grand Finale Updates: ‘बिग बॉस 19’ का घर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. शो में रोजाना डामा, झगड़े और रोमांस देखने को मिला. अब सवाल यह है कि आखिर किस कंटेस्टेंट के हाथ टॉफी लगेगी और कौन कितने पैसे अपने साथ घर ले जाएगा.

हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स टॉफी के साथ मोटी रकम के लिए भी खेल रहे हैं. आधिकारिक तौर पर राशि की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल भी पाइज मनी 50 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, शो के आखिरी हफ्तों में होने वाले टास्क के कारण कंटेस्टेंट्स अपने कुछ पैसे खो सकते हैं.

फिनाले की तारीख और समय

‘बिग बॉस 19’ का गैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है.

टेलीविजन पर पसारण: रात 9:30 बजे, कलर्स टीवी लाइव स्टीमिंग: रात 9 बजे, जियो हॉटस्टार ऐप

शो के फिनाले को देखने के लिए दर्शक दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं.

फिनाले में बचे हुए कंटेस्टेंट्स

अंतिम दौर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स टॉफी की दौड़ में हैं. ये हैं वे कंटेस्टेंट्स:

1. गौरव खन्ना

2. अमाल मलिक

3. तान्या मित्तल

4. अशनूर कौर

5. फरहाना भट्ट

6. मालती चाहर

7. शहबाज बदेशा

8. पणित मोरे

गौरव खन्ना ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर पहले फाइनलिस्ट बनने की दौड़ में बढ़त बना ली है. फिनाले से पहले कुछ और कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी हो सकते हैं. इस सीजन की थीम “घरवालों की सरकार” ने कंटेस्टेंट्स को ‘सरकार’ और ‘आम जनता’ के खेल में उलझा रखा. अब ये देखने वाली बात है कि असली जनता किस कंटेस्टेंट को जीत का ताज पहनाएगी.