Logo

Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रखना होगा सावधान?

आज के राशिफल में कई राशियों को आर्थिक लाभ के योग हैं, वहीं कुछ को सेहत, खर्च और विवादों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रेम, परिवार और करियर में भी उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।

👤 Saurabh 20 Sep 2025 01:08 AM

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। कहीं अचानक धन लाभ होगा तो कहीं अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन से जुड़ी स्थितियों का आज खास असर दिखेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का हाल…

Aries (मेष)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। संतान की चिंता सता सकती है, लेकिन कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें वरना विवाद हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

Taurus (वृषभ)

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा और परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका सम्मान बढ़ेगा और कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। परिवार किसी गंभीर मुद्दे पर साथ खड़ा होगा। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है। सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें।

Gemini (मिथुन)

आज आपके अनुभव काम आएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। लेकिन अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी वालों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Cancer (कर्क)

आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। कहीं से धन प्राप्त होगा जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। लग्जरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा होगा। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में शांति और खुशियां रहेंगी।

Leo (सिंह)

आज सतर्क रहें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यकुशलता बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों के लिए अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। निवेश से फायदा होगा।

Virgo (कन्या)

आज खर्च बढ़ सकते हैं। सोच-समझकर ही खर्च करें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Libra (तुला)

आज नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। लेन-देन से जुड़े मामलों का समाधान होगा। पुराने कामों से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)

आज आर्थिक लाभ होगा। कई जगह से धन प्राप्ति संभव है। लेकिन शत्रु परेशान कर सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Sagittarius (धनु)

कड़ी मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश सोच-समझकर करें। दिन के दूसरे हिस्से में शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

Capricorn (मकर)

आज कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। कारोबारियों को फायदा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। ससुराल से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। बोलने से पहले सोचें।

Aquarius (कुंभ)

लंबी और थकाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें वरना गलती भारी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में खुशखबरी मिलेगी। लव लाइफ में साथी की भावनाओं को महत्व दें।

Pisces (मीन)

खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ फैसले गलत साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे मौके मिलेंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में रहेगा। जमीन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। दूसरों की मदद करके खुशी मिलेगी।