Logo

Nagaland Puja Bumper 2025: सिर्फ 500 में जीतिए ₹3 करोड़ का मौका, जानें पूरी डिटेल

नागालैंड सरकार ने पूजा सीजन के अवसर पर Nagaland Puja Bumper 2025 Lottery की घोषणा की है। इस लॉटरी का पहला इनाम 3 करोड़ रुपये का है, जिसे 11 अक्टूबर 2025 को ड्रॉ के जरिए घोषित किया जाएगा।

👤 Saurabh 09 Oct 2025 09:32 PM

Nagaland Puja Bumper 2025 Lottery: हर साल की तरह इस बार भी नागालैंड सरकार पूजा के शुभ अवसर पर लोगों के लिए लेकर आई है किस्मत आजमाने का सुनहरा मौका “Nagaland State Dear Puja Bumper 2025 Lottery”। इस लॉटरी में आप जीत सकते हैं पूरे 3 करोड़ रुपये तक का इनाम! त्योहार की रौनक के बीच अगर किस्मत ने साथ दिया, तो एक साधारण टिकट आपको करोड़पति बना सकता है। आइए जानें इस पूजा बंपर लॉटरी की पूरी जानकारी कब होगा ड्रॉ, कितने हैं इनाम और कहां देखें रिजल्ट।

क्या है नागालैंड पूजा बंपर 2025 लॉटरी?

यह लॉटरी नागालैंड स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा अधिकृत और सरकारी तौर पर संचालित की जाती है। इसे खास तौर पर पूजा सीजन के मौके पर लॉन्च किया गया है, ताकि लोग त्योहार के साथ-साथ किस्मत आजमा सकें। लॉटरी टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गई है, जो अधिकृत एजेंटों और स्टॉकिस्टों के जरिए खरीदी जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस लॉटरी में छोटे-बड़े कई पुरस्कार शामिल हैं, जिसमें सबसे बड़ा इनाम 3 करोड़ रुपये का है।

कब होगा लॉटरी का ड्रॉ?

इस साल नागालैंड पूजा बंपर 2025 लॉटरी का ड्रॉ 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ नागालैंड लॉटरी विभाग की देखरेख में पारदर्शी तरीके से निकाला जाएगा।

जो लोग इसमें शामिल हैं या टिकट खरीद चुके हैं, वे अपना रिजल्ट नागालैंड लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nagalandlotteries.com/index.php पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

कितने इनाम हैं और कौन क्या जीतेगा?

लॉटरी में कुल मिलाकर कई स्तरों पर इनाम दिए जाएंगे 

पहला पुरस्कार: ₹3 करोड़ (1 विजेता)

दूसरा पुरस्कार: ₹1 करोड़ (1 विजेता)

तीसरा पुरस्कार: ₹50 लाख (1 विजेता)

चौथा पुरस्कार: ₹9 लाख (अधिकतम 600 विजेता)

पांचवां पुरस्कार: ₹5 लाख (अधिकतम 600 विजेता)

छठा पुरस्कार: ₹3 लाख (अधिकतम 600 विजेता)

सातवां पुरस्कार: ₹1 लाख (अधिकतम 3000 विजेता)

कहां मिलेगा रिजल्ट?

लॉटरी का रिजल्ट नागालैंड लॉटरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ड्रॉ के दिन दोपहर या शाम तक जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा, कई समाचार वेबसाइट और यूट्यूब चैनल भी परिणाम साझा करेंगे।