Logo

बारातियों का देसी स्टाइल देख नहीं रूकेगी हंसी, खाना बचाने के लिए निकाला जुगाड़: Video

Viral Video : शादी में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही बारातियों ने खाना शुरू किया… अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए. फिर जो जुगाड़ उन्होंने लगाया, वो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे! देखें वायरल वीडियो...

👤 Sanskriti 12 May 2025 07:59 AM

नई दिल्ली : शादी में मस्ती, नाच-गाना और स्वादिष्ट खाना – हर किसी को इन पलों का बेसब्री से इंतजार होता है. लेकिन जब मौसम बिगड़ जाए, तो क्या होता है? हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बारातियों ने बारिश में भी खाना खाने का ऐसा देसी तरीका अपनाया कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान अचानक जोरदार बारिश शुरू हो जाती है. पंडाल में बैठे बाराती उस वक्त खाना खाने में व्यस्त होते हैं, लेकिन बारिश ने माहौल को पूरी तरह से बदल दिया.

 प्लास्टिक कुर्सियां बनीं 'रेन शील्ड'

बारिश से बचने के लिए बारातियों ने जो तरीका अपनाया, वो वाकई गजब का था. किसी ने छाता निकाला नहीं, बल्कि पास रखी प्लास्टिक की कुर्सियों को उल्टा कर अपने सिर पर रख लिया, जिससे वो भीगें भी नहीं और खाना भी जारी रहे. इस देसी 'जुगाड़' को देखकर लोग हैरान रह गए.

कैमरामैन ने इस अनोखे नजारे को कैद कर लिया. वीडियो में एक बाराती कैमरे को देखकर मुस्कुराता है, जैसे कह रहा हो – 'हां भाई, हम तो ऐसे ही खाएंगे!' सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.

 लोगों की प्रतिक्रिया 

इंस्टाग्राम पर @rkverma598 नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 26,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार रहीं- एक यूजर ने लिखा, 'भाई, क्या करें… पापी पेट का सवाल है!', दूसरे ने कहा, 'शूरवीरों ने खाना बचाने के लिए जो किया, वो काबिले-तारीफ है.', एक अन्य ने कमेंट किया, 'गांव देहात में ये सब तो नॉर्मल है, हमें तो आदत है!'

मजा तो तब है जब जुगाड़ हो देसी!

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीयों से बेहतर 'जुगाड़ू' शायद ही कोई हो. चाहे बारिश हो या तूफान, जब बात शादी और खाने की हो – तो देसी लोग अपने तरीकों से हर मुसीबत का हल निकाल ही लेते हैं.