Logo

गर्मी में वजन कम करने की सोच रहे हैं? ये 5 आदतें आपका पूरा प्लान फेल कर सकती हैं!

Weight Loss Tips: गर्मी में वजन कम होना तो दूर, कई बार गलत आदतों के कारण तेजी से बढ़ने लगता है. ठंडी चीजों, मीठे ड्रिंक्स और सिर्फ लिक्विड डाइट जैसी आम गलतियां मेटाबॉलिज्म को धीमा कर वजन बढ़ाने लगती हैं. जानिए ऐसी ही आदतों से कैसे बचें.

👤 Sanskriti 12 May 2025 07:44 AM

नई दिल्ली : जब बात वजन कम करने या फिट रहने की होती है, तो लोग अक्सर गर्मियों को एक अच्छा मौका मानते हैं. सोचते हैं कि पसीना ज्यादा निकलेगा, तो वजन खुद ही कम हो जाएगा. लेकिन हकीकत ये है कि कई लोग इस मौसम में और भी तेजी से वजन बढ़ा बैठते हैं. इसकी वजह आपकी कुछ रोज की आदतें होती हैं जो अनजाने में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही होती हैं. आइए जानते हैं गर्मी में की जाने वाली वो आम गलतियां जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं.

बहुत ठंडा पानी का ज्यादा सेवन

गर्मी में ठंडा पानी या आइसक्रीम खाना तो राहत देता है, लेकिन ये आदत सेहत के लिए सही नहीं. लगातार ठंडी चीजें खाने से पाचन पर असर पड़ता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है.

मीठे और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से प्यास बुझाना

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा से भले ही कुछ देर के लिए राहत मिले, लेकिन इनमें मौजूद हाई शुगर और गैस आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकती है. ये ड्रिंक्स शरीर को डिहाइड्रेट भी करती हैं.

फ्लेवर वाले सिरप से बने शरबत

गुलाब, खस या सौंफ के शरबत वैसे तो हेल्दी होते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें बाजार से लाए हुए केमिकल युक्त सिरप से बना रहे हैं, तो ये फायदे की बजाय नुकसानदायक हो सकते हैं. इन सिरप्स में भरपूर मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं जो वजन बढ़ा सकते हैं.

शेक और स्मूदी ज्यादा पीना

स्मूदी और शेक गर्मी में टेस्टी और ठंडे ऑप्शन होते हैं, लेकिन इनमें भी हाई कैलोरी और शुगर होती है. अगर आप इनका सेवन बिना कैलोरी बैलेंस के करते हैं, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है.

सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहना

गर्मी के कारण कुछ लोग ठोस भोजन से दूरी बना लेते हैं और सिर्फ जूस, शरबत या लिक्विड चीजें ही लेते हैं. लेकिन ये आदत मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देती है, जिससे वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है. साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं मिल पाता.

 ध्यान रखें

गर्मी में फिट रहना है तो सिर्फ ठंडी चीजें खाना-पीना या लिक्विड पर टिके रहना सही तरीका नहीं है. बैलेंस्ड डाइट, नियमित एक्सरसाइज और सही रूटीन से ही आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.