नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें मेट्रो से जुड़े अजीबो-गरीब या लड़ाई-झगड़े वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, जो देखने के बाद कई बार समय की बर्बादी जैसे लगते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल छू लेने वाला है और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है.
वीडियो में एक छोटा बच्चा मेट्रो की सीट पर बैठते-बैठते गहरी नींद में चला जाता है. मां उसे धीरे-धीरे उठाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा मां की बात न मानते हुए बगल में बैठे अंकल की गोद में सिर रखकर सो जाता है. अब सोचिए, कोई और होता तो शायद नाराज होकर उसे हटा देता, लेकिन नहीं, अंकल ने अपने बैग को तकिया बना दिया और बच्चे को शांति से सोने दिया. यही है असली इंसानियत.
ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज ghaziabad9.0 द्वारा शेयर किया गया है और महज 55 सेकंड का है. लेकिन इसमें छुपा भाव लाखों दिलों को छू रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं: एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोग आजकल बहुत कम देखने को मिलते हैं.', दूसरे ने कहा, 'ये मेरा अब तक का सबसे प्यारा और सुकून भरा वीडियो है.', एक और यूजर ने लिखा, 'शुरुआत में लगा अंकल नाराज हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने दिल जीत लिया.'
View this post on Instagram
जात-पात से ऊपर है इंसानियत
इस वीडियो से हमें यही सीख मिलती है कि दुनिया में सबसे बड़ी पहचान इंसान की उसकी इंसानियत है, न कि उसका मजहब या जाति. आज जब हर तरफ नकारात्मकता के किस्से सुनने को मिलते हैं, ऐसे छोटे-छोटे मानवता के पल हमें फिर से विश्वास दिलाते हैं कि दुनिया में अच्छाई अभी भी जिंदा है.
इस वीडियो को जरूर देखें और अगर आपके पास भी कोई ऐसा इंसानियत भरा पल हो, तो शेयर करना न भूलें… क्योंकि इंसानियत जब बंटी जाती है, तब और बढ़ती है.
➤