भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आजकल हाई-क्वालिटी कैमरा वाले बजट फोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. खासकर जब बात हो 200MP कैमरा सेंसर की, तो यूजर्स डीएसएलआर जैसे अनुभव की उम्मीद करते हैं. अब यह फीचर केवल महंगे फोनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 25,000 रुपये से कम में भी कुछ बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स में मिल रहा है यह पावरफुल कैमरा और बाकी दमदार फीचर्स.
Redmi ने हाई-क्वालिटी कैमरे वाला स्मार्टफोन बेहद किफायती कीमत में लॉन्च किया है. 6300 रुपये की छूट के साथ यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ₹19,699 में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5% का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल जाएगा.
1 कैमरा फीचर्स: 200MP प्राइमरी सेंसर, OIS तकनीक, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा
2 सेल्फी कैमरा: 16MP
3 प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7200 Ultra 5G
4 स्पेशल फीचर: 4K रिकॉर्डिंग और जबरदस्त इमेज स्टेबिलिटी
Honor 90 5G उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ डिस्प्ले और प्रोसेसर पर भी ध्यान देते हैं. यह फोन अब 5,000 रुपये की छूट के बाद ₹24,999 में उपलब्ध है.
1 डिस्प्ले: 6.7 इंच 1.5K Quad-Curved AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
2 कैमरा सेटअप: 200MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर
3 सेल्फी कैमरा: 50MP
4 प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 1
5 बैटरी: 5000mAh, 66W फास्ट चार्जिंग
अगर आप 200MP कैमरा के साथ ही फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G एक बेहतरीन ऑप्शन है. अमेजन पर यह फोन अब ₹91,000 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,19,999 है.
1 डिस्प्ले: 6.8” QHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स ब्राइटनेस
2 कैमरा: 200MP प्राइमरी, 50MP 5x ऑप्टिकल जूम, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड
3 सेल्फी कैमरा: 12MP
4 प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
5 बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
6 AI फीचर्स: Circle to Search, Note Assist
अब हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए भारी बजट की ज़रूरत नहीं है. 200MP कैमरा वाले ये स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं, जिनमें OIS, 4K रिकॉर्डिंग, पावरफुल बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं.