Logo

पति के सामने भतीजे से शादी! Bihar में रिश्तों की सारी हदें पार, गांव में मचा हड़कंप

बिहार के जमुई जिले में एक विवाहित महिला आयुषी कुमारी ने अपने रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली. चौंकाने वाली बात ये रही कि शादी में उसका पहला पति विशाल दुबे भी मौजूद था और उसने इस रिश्ते को मंजूरी दी.

👤 Samachaar Desk 23 Jun 2025 09:12 PM

बिहार के जमुई जिले में रिश्तों की सभी सीमाएं तोड़ देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहित महिला ने अपने ही भतीजे से मंदिर में शादी रचाई और सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शादी में उसका पहला पति भी मौजूद रहा और उसने इस रिश्ते को मंजूरी भी दी. गांव में इस रिश्ते को लेकर भारी नाराजगी है, जबकि पुलिस इसे सहमति से बनी शादी मान रही है.

2021 में हुई थी पहली शादी, अब रचाई दूसरी शादी

आयुषी कुमारी की शादी साल 2021 में विशाल दुबे से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है. शादी के कुछ समय बाद ही आयुषी की नजदीकियां विशाल के रिश्तेदार और उसके भतीजे सचिन दुबे से बढ़ने लगीं. बातचीत की शुरुआत सोशल मीडिया पर हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया.

मंदिर में शादी, पति बना गवाह

बीते रविवार को आयुषी और सचिन घर से भाग गए और शुक्रवार को गांव लौटकर मंदिर में शादी कर ली. इस शादी में आयुषी का पहला पति विशाल दुबे भी मौजूद रहा. विशाल ने न सिर्फ शादी का विरोध नहीं किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से यह भी कहा कि उसे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और उसने अपनी बेटी की पूरी जिम्मेदारी भी खुद उठाने का फैसला किया है.

पहले पति पर गंभीर आरोप, कोर्ट में तलाक की अर्जी

आयुषी ने अपने पहले पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है और अपनी बेटी को भी पहले पति को सौंप दिया है. आयुषी ने शादी के बाद कहा कि अब सचिन ही उसका सब कुछ है और वह उसके साथ खुश है.

गांव में विरोध, पुलिस कर रही जांच

इस रिश्ते को लेकर गांव में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने दोनों को गांव में प्रवेश न देने का निर्णय लिया है. पुलिस के अनुसार शुरुआत में अपहरण की शिकायत की गई थी, लेकिन जांच के बाद यह प्रेम-प्रसंग निकला. अब पुलिस इसे आपसी सहमति से बना संबंध मान रही है.