Netflix अब नई तकनीक और बेहतर वीडियो क्वालिटी की ओर बढ़ रहा है. कंपनी AV1 वीडियो फॉर्मेट को अपनाने की तैयारी कर रही है, जो कम डेटा खर्च कर शानदार वीडियो क्वालिटी देता है. लेकिन पुराने Amazon Fire TV डिवाइसेज़ इस फॉर्मेट को सपोर्ट नहीं करते. ऐसे में Netflix ने यह फैसला किया है कि वह इन डिवाइसों पर अपना सपोर्ट बंद कर देगा. इससे यूज़र्स को बफरिंग, खराब क्वालिटी और स्लो परफॉर्मेंस जैसी दिक्कतों से राहत मिल सकेगी.
Netflix ने स्पष्ट कर दिया है कि ये डिवाइसेज अब सपोर्टेड लिस्ट में नहीं रहेंगे:
Amazon Fire TV (2014)
Fire TV Stick (2014)
Fire TV Stick with Alexa Voice Remote (2016)
इन डिवाइसेज को Amazon भी अब अपडेट नहीं करता, इसलिए इन्हें तकनीकी रूप से पुराना माना जा रहा है.
अगर आप नहीं जानते कि आपका डिवाइस इस लिस्ट में आता है या नहीं, तो आप Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने डिवाइस का मॉडल नंबर चेक कर सकते हैं. ध्यान रहे, यह बदलाव सिर्फ शुरुआती जनरेशन के Fire TV डिवाइसेज पर लागू होगा. बाकी सभी नए मॉडल्स में Netflix पहले की तरह चलता रहेगा.
अगर आप ऐसे किसी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. Netflix आज भी कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सपोर्ट करता है जैसे की,
Roku स्टिक्स
Android TV बॉक्स
Smart TVs
गेमिंग कंसोल्स
अगर आप स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अब अपग्रेड करने का सही समय है. Netflix का यह कदम भले ही कुछ यूजर्स के लिए झटका हो, लेकिन यह भविष्य की ओर बढ़ने का संकेत भी है. बेहतर क्वालिटी, तेज स्ट्रीमिंग और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक्सपीरियंस लेने के लिए पुराने डिवाइस को बदलना अब जरूरी हो गया है. अगर आप Netflix के दीवाने हैं, तो नए हार्डवेयर में इन्वेस्ट करना ही समझदारी होगी.