Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे ताकतवर गेमिंग लैपटॉप Legion Pro 7i 2025 लॉन्च कर दिया है. यह लैपटॉप न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार है, बल्कि डिजाइन और AI तकनीक के साथ इसे एक अगली जेनरेशन मशीन कहा जा रहा है. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह लैपटॉप किसी सपने से कम नहीं है.
Lenovo Legion Pro 7i 2025 में Intel Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर दिया गया है, जो लेटेस्ट AI कैपेबिलिटी के साथ आता है. इसके साथ Nvidia GeForce RTX 50 सीरीज के तीन पावरफुल ऑप्शंस—RTX 5070, RTX 5080 और RTX 5090 भी उपलब्ध हैं. परफॉर्मेंस को और शानदार बनाने के लिए इसमें LA1 और LA3 AI चिप्स शामिल हैं, जो गेमिंग को स्मूद, फास्ट और पावर-एफिशिएंट बनाते हैं.
इस लैपटॉप में 16-इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसमें 100% DCI-P3 कलर कवरेज मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बना देता है. इसके अलावा, नया स्वैपेबल कीकैप्स और RGB बैकलिट कीबोर्ड भी गेमिंग के दौरान विजुअल एक्साइटमेंट को बढ़ा देता है.
Lenovo Legion Pro 7i 2025 की शुरुआती कीमत ₹2,39,990 रखी गई है. इस प्राइस पर आपको Core Ultra 9 प्रोसेसर, RTX 5070 ग्राफिक्स कार्ड और 32GB RAM का कॉन्फ़िगरेशन मिलता है. यह लैपटॉप Eclipse Black कलर में आता है और इसे Lenovo की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. अगर आप कस्टम कॉन्फिगरेशन ऑर्डर करते हैं, तो डिलीवरी में लगभग 25 दिन लग सकते हैं.
Lenovo Legion Pro 7i 2025 उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और AI टेक्नोलॉजी से भरपूर गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं. यह मशीन प्रोफेशनल गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए एक शानदार इन्वेस्टमेंट हो सकती है.