Logo

iPhone यूजर्स सावधान! आपकी प्राइवेसी पर मंडरा रहा है खतरा, तुरंत करें ये सेटिंग ऑफ

iPhone में मौजूद WiFi ट्रैकिंग फीचर आपकी जानकारी के बिना आपकी लोकेशन और नेटवर्क को ट्रैक करता है जब WiFi बंद हो. इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी बल्कि बैटरी पर भी असर पड़ता है.

👤 Samachaar Desk 03 Jul 2025 07:30 PM

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आपके फोन में एक ऐसा फीचर है जो आपकी जानकारी के बिना आपकी लोकेशन और नेटवर्क गतिविधियों को लगातार ट्रैक कर रहा है चाहे WiFi ऑफ ही क्यों न हो. इस फीचर का नाम है WiFi ट्रैकिंग, और अगर आपने अब तक इसे बंद नहीं किया है, तो आपकी डिजिटल प्राइवेसी खतरे में है.

क्या करता है WiFi ट्रैकिंग फीचर?

iPhone की Networking & Wireless सेटिंग, लोकेशन सर्विसेस के अंतर्गत काम करती है. यह बैकग्राउंड में पास के WiFi नेटवर्क्स को स्कैन करती रहती है, जिससे आपकी लोकेशन का अंदाजा लगाया जा सके. हैरानी की बात यह है कि यदि आपने WiFi मैन्युअली बंद भी कर दिया है, तब भी यह फीचर काम करता रहता है.

Apple का कहना है कि यह सुविधा बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और लोकेशन आधारित सेवाओं के लिए है, लेकिन इससे आपकी प्राइवेसी और बैटरी दोनों पर असर पड़ता है.

इसे तुरंत बंद क्यों करें?

1. लोकेशन लीक का खतरा बढ़ता है – आपकी जानकारी बिना आपका डेटा ट्रैक हो सकता है.

2. बैटरी तेजी से खत्म होती है – लगातार नेटवर्क स्कैनिंग से बैटरी ड्रेन होती है.

3. डेटा की सुरक्षा कमजोर पड़ती है – थर्ड पार्टी ऐप्स इसका दुरुपयोग कर सकते हैं.

4. हैकिंग का खतरा बढ़ता है – पब्लिक WiFi के दौरान आपका फोन साइबर अटैक की चपेट में आ सकता है.

कैसे बंद करें WiFi ट्रैकिंग?

WiFi ट्रैकिंग बंद करने के लिए आप नीचे दिए गएं स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं,

1. iPhone की Settings में जाएं

2. Privacy & Security पर टैप करें

3. Location Services पर क्लिक करें

4. नीचे System Services चुनें

5. यहां Networking & Wireless दिखेगा

6. उसे Toggle Off कर दें

ध्यान दें: इससे आपका WiFi कनेक्शन बंद नहीं होगा, सिर्फ आपकी लोकेशन WiFi से ट्रैक नहीं होगी.

Apple आपको अलर्ट देगा कि इससे WiFi कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है, लेकिन आपको फिर भी “Turn Off” पर क्लिक करना चाहिए क्योंकि प्राइवेसी से बड़ा कुछ नहीं होता.