Logo

पंजाब में 1 जुलाई से स्कूल खुलने से पहले नया आदेश जारी, सभी स्कूलों में सफाई और मरम्मत जरूरी

पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से स्कूल खुलने से पहले सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सफाई और मरम्मत के लिए आदेश जारी किए हैं।

👤 Saurabh 28 Jun 2025 04:52 PM

पंजाब के लुधियाना जिले में 1 जुलाई से गर्मियों की छुट्टियों के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूल फिर से खुलने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ने सभी ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़े ज़रूरी निर्देश दिए हैं।

क्या-क्या करना होगा?

स्कूलों की पूरी सफाई:

सभी क्लासरूम्स की गहराई से सफाई हो।

दीवारों और कोनों से जाले हटाए जाएं।

छतों पर उगी घास को काटा जाए और छत को अच्छे से साफ किया जाए।

पेयजल की व्यवस्था:

बच्चों के पीने के पानी की टंकियों और वाटर कूलर की सफाई और क्लोरीनेशन (दवा डालकर कीटाणु रहित करना) की जाए।

मिड-डे-मील की तैयारी:

किचन और बर्तनों की सफाई अच्छी तरह से की जाए।

अनाज की जांच हो कि उसमें कोई कीड़े या गंदगी न हो।

टॉयलैट की सफाई:

सभी टॉयलैट्स, खासकर बच्चों और टीचरों के इस्तेमाल वाले, अच्छे से साफ किए जाएं।

फिनाइल और कीटनाशक का छिड़काव भी किया जाए।

फर्नीचर और रोशनी:

सभी डेस्क-बेंच और पंखों की मरम्मत कराई जाए।

क्लासरूम में रोशनी और हवा का ठीक इंतजाम हो।

स्वागत की तैयारी:

स्कूल का माहौल बच्चों के स्वागत के लिए अच्छा और प्रेरणादायक बनाया जाए।

किन्हें जिम्मेदारी दी गई?

ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी स्कूल हेड को तुरंत ये बातें बताएं और यह सुनिश्चित करें कि स्कूल खुलने से पहले सारे काम पूरे हो जाएं।

इसका मकसद यह है कि जब बच्चे 1 जुलाई को स्कूल लौटें, तो उन्हें साफ-सुथरा, सुरक्षित और खुशनुमा माहौल मिले।