Logo

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

शनिवार को दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज़ बारिश शुरू हो गई। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है

👤 Saurabh 28 Jun 2025 03:48 PM

Delhi Rains: भीषण गर्मी से तपती दिल्ली-NCR को आखिरकार राहत मिल ही गई है। शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलाव को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और अब अगले कुछ घंटों में और अधिक क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ हल्की हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया है, जिससे लोगों को लू और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 0.8 डिग्री अधिक रहा। सुबह 8:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत मापी गई।

किन-किन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश?

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली के प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:

जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट

वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी

महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी

मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर

राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर

एनसीआर और आस-पास के इलाके:

नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़

हरियाणा में: बहादुरगढ़, झज्जर, सोहना, पलवल, महम, हांसी, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी

उत्तर प्रदेश में: अलीगढ़, मथुरा, आगरा, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, टुंडला, फिरोजाबाद

राजस्थान में: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, कोटपूतली, भिवाड़ी, तिजारा

इसके अतिरिक्त, हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

IMD ने लोगों से सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है, खासतौर पर ऐसे इलाकों में जहां तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना अधिक है।