Logo

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में बढ़ोतरी का ऐलान, अब दीवाली से इतने रुपये मिलेगें

19 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिवाली से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे, जो फिलहाल 1250 रुपये है। रक्षाबंधन पर जुलाई में महिलाओं को 250 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे यानी इस महीने 1500 रुपये की किस्त दी जाएगी।

👤 Saurabh 19 Jun 2025 04:23 PM

गुरुवार, 19 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिवाली से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे, जो फिलहाल 1250 रुपये हैं।

रक्षाबंधन पर भी बोनस

सीएम ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यानी जुलाई से महिलाओं को कुल 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

25वीं किस्त जारी और 3000 रुपये का वादा

16 जून को जबलपुर में मुख्यमंत्री ने योजना की 25वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले 5 साल तक इस योजना को और मज़बूत बनाएगी।

शिवराज सिंह चौहान की शुरुआत, बीजेपी को मिला फायदा

2023 में यह योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। विशेषज्ञ मानते हैं कि बीजेपी की सत्ता में वापसी में इस योजना ने बड़ी भूमिका निभाई।