ICC T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा। सुपर-8 चरण में टीम का बाहर होना पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भारी पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया, जिससे क्रिकेट जगत में चर्चा शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं, बल्कि खराब प्रदर्शन के कारण लगाया गया। विशेष रूप से भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 61 रन से मिली हार के बाद यह फैसला लिया गया। पीसीबी ने यह भी शर्त रखी कि अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो यह जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।
पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें यह जुर्माना हैरान करने वाला नहीं है, बल्कि यह बहुत हल्का फैसला है। उन्होंने कहा, “ये फैसला समझ से बाहर है। 50 लाख में क्या होगा? ये जुर्माना जैसा भी नहीं लगता।
शाहिद अफरीदी ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजा जाना चाहिए। कुछ खिलाड़ियों को कम से कम दो साल तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार अब बहुत हो गया है और खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। हालांकि पूरी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन एक खिलाड़ी ने उम्मीद जगा दी। शाहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सात मैचों में दो शतक लगाए।