Logo

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले स्टेडियम में लगेगा म्यूजिक का तड़का, रिकी मार्टिन समेत ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

👤 Ashwani Kumar 07 Mar 2026 02:50 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दर्शकों के लिए एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

इस समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय संगीत जगत के कई बड़े सितारे अपनी प्रस्तुति से माहौल को और भी खास बनाएंगे। क्रिकेट और संगीत के इस अनोखे संगम को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। आईसीसी ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कई बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया है।

क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन का जलवा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन का नाम भी शामिल है। रिकी मार्टिन अपने सुपरहिट गानों और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।उनकी मौजूदगी से यह कार्यक्रम और भी खास होने की उम्मीद है। क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर उनकी प्रस्तुति फैंस के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।

सुखबीर और फाल्गुनी पाठक बिखेरेंगे जादू

रिकी मार्टिन के साथ इस क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय संगीत जगत के दो लोकप्रिय कलाकार भी परफॉर्म करेंगे। पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर और मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। आईसीसी ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि क्रिकेट की सबसे बड़ी रात को और यादगार बनाने के लिए वैश्विक और देसी संगीत का शानदार मेल देखने को मिलेगा। दर्शकों को ग्लोबल हिट गानों के साथ-साथ भारतीय संगीत की झलक भी सुनने को मिलेगी।

कब शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले करीब 5:30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीनों कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस भी इस कार्यक्रम को देखने के लिए उत्साहित हैं।

इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची इंडिया

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।