Logo

IPL 2025 Qualifier 1: 9 साल बाद RCB की फाइनल में वापसी: विराट बोले- अब सिर्फ एक जीत दूर ट्रॉफी

IPL 2025 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में जगह बना ली है।

👤 Saurabh 29 May 2025 10:29 PM

IPL 2025 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

मैच में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 101 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में RCB ने 102 रन का यह आसान लक्ष्य केवल 10 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।

मैच के बाद विराट कोहली फैंस के तरफ इशारा करते हुए कहा, "अब हम बस एक जीत दूर हैं ट्रॉफी से। हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया और हम पूरी उम्मीद के साथ फाइनल में उतरेंगे।"

इस जीत से RCB के फैंस भी काफी उत्साहित हैं क्योंकि टीम ने लंबे समय बाद ट्रॉफी के इतने करीब पहुंचने का मौका पाया है।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मौका खास इसलिए है क्योंकि RCB आखिरी बार साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी।

जीत के हीरो

RCB की जीत के तीन सबसे बड़े हीरो रहे:

सुयश शर्मा: 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट

जोश हेजलवुड: 3.1 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट

फिल साल्ट: 27 गेंद में नाबाद 56 रन

पहले गेंदबाजी करने का कप्तान रजत पाटीदार का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। पंजाब की टीम सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद फिल साल्ट ने धुआंधार पारी खेलकर सिर्फ 10 ओवर में टीम को जीत दिला दी।

पंजाब अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं

हालांकि इस हार से पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। क्योंकि उसने लीग स्टेज में टॉप-2 में फिनिश किया था, इसलिए उसे दूसरा मौका मिलेगा। अब पंजाब का सामना गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा।