Logo

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना… आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना ही लक्ष्य

vaibhav suryavanshi ipl 2026 rajasthan royals title dream record

👤 Ashwani Kumar 16 Mar 2026 10:14 AM

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल 2026 में मैदान में उतरने वाले हैं और उनका सबसे बड़ा सपना अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाना है। हाल ही में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में सूर्यवंशी ने बताया कि उनका मुख्य फोकस टीम के लिए योगदान देने और प्रदर्शन के जरिए खिताब जीतना है। उनका मानना है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी का सपना ट्रॉफी जीतना होता है और वह पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

कम उम्र में बनाई पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई। आईपीएल 2025 में उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया था। अंडर-19 स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप दिलाया।

13 साल की उम्र में मिला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट

वैभव को 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इस समय वह महज 13 साल के थे और आईपीएल का हिस्सा बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

टीम के साथ अपने पहले कैंप में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ से खास मार्गदर्शन लिया। सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से उन्हें खेल को बेहतर समझने का मौका मिला। वैभव ने कहा कि पहला आईपीएल कैंप उनके लिए यादगार रहा और अब यह अनुभव उन्हें आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करेगा।