Logo

India vs Pakistan: कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे धमाका, अर्शदीप सिंह मैच से बाहर

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अर्शदीप सिंह बाहर, कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा टीम में शामिल. कोलंबो की स्पिन-पिच के कारण टीम में बदलाव किया गया है.

👤 Samachaar Desk 15 Feb 2026 05:11 PM

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अब कुछ ही घंटे दूर है. इस मैच से पहले भारतीय टीम में कुछ अहम बदलाव की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिलेगा. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।.अभिषेक शर्मा पिछली मैच में बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं.

अर्शदीप सिंह क्यों नहीं खेलेंगे?

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. इस मैदान की पिच स्पिन-फ्रेंडली मानी जाती है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखते हुए स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल करने का फैसला किया है.

कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड

कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से असरदार रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 मैचों में 23 विकेट लिए हैं. इनमें एक मैच में उन्होंने पांच और एक मैच में चार विकेट भी झटके हैं. उनके गेंदबाजी के वैरिएशन की वजह से खासकर बाबर आजम जैसे बल्लेबाजों को समस्या होती है.

कोलंबो में स्पिनर्स का दबदबा

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनरों का खेल पर अधिक असर रहता है. हालांकि, पाकिस्तान की टीम ने अब तक इस मैदान पर कोई मैच नहीं खेला है. पिछली मैचों में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी इस ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन किया था. उदाहरण के लिए, उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 27 रन दिए थे. शादाब खान ने भी 2 विकेट चटकाए थे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है:

अभिषेक शर्मा

ईशान किशन

तिलक वर्मा

सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पंड्या

अक्षर पटेल

शिवम दुबे

कुलदीप यादव

जसप्रीत बुमराह

वरुण चक्रवर्ती 

टीम में ये बदलाव कोलंबो की पिच और पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ताकत को ध्यान में रखकर किए गए हैं.