T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 दौर में टीम इंडिया की स्थिति मुश्किल हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार के बाद भारत का नेट रन रेट (NRR) -3.80 हो गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का +3.80 और वेस्टइंडीज का +5.350 है। अब अगर सुपर-8 के अंत में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होते हैं, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला नेट रन रेट से होगा। ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी ही होगी।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे कम से कम 77 रनों से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि नेट रन रेट शून्य से ऊपर यानी प्लस में आ सके।इसके लिए जरूरी है कि भारत बड़ा स्कोर खड़ा करे और जिम्बाब्वे को कम रन पर आउट करे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत पहले भी 77 से ज्यादा रनों से कई मैच जीत चुका है, इसलिए उम्मीद बरकरार है।
रन चेज की स्थिति में भारत के लिए काम थोड़ा मुश्किल होगा।
तभी नेट रन रेट प्लस में जाएगा और सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत होंगी।
सुपर-8 के इस ग्रुप में मुकाबला बेहद कड़ा है। तीनों टीमों के अंक बराबर हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए।
अगर भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करता है, तो सेमीफाइनल की राह फिर से खुल सकती है। अब सबकी नजरें चेन्नई के मुकाबले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि टीम इंडिया वापसी कर पाएगी या मुश्किलें और बढ़ेंगी।