Logo

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रन की आंधी! ये 3 बल्लेबाज तोड़ रहे हर रिकॉर्ड, कौन बनेगा असली रन किंग?

Most Runs In T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। साहिबजादा फरहान, शिमरॉन हेटमायर और पथुम निसांका रन बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ यह देखना रोमांचक होगा कि आखिर कौन इस सीजन का असली रन किंग बनता है।

👤 Ashwani Kumar 25 Feb 2026 11:13 AM

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पहले चरण के मुकाबलों के बाद कई शानदार पारियां सामने आई हैं, लेकिन तीन खिलाड़ियों ने रन बनाने की दौड़ में बाकी सबको पीछे छोड़ दिया है। ये खिलाड़ी सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता भी दिखा रहे हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं इस साल के टॉप रन स्कोरर की लिस्ट पर।

फरहान - पाकिस्तान के भरोसेमंद रन मशीन

साहिबजादा फरहान इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों की 5 पारियों में 283 रन बनाए हैं। उनकी औसत 70 से ज्यादा है, जो उनकी निरंतरता को दिखाती है। फरहान ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।

उनका स्ट्राइक रेट 164 से अधिक है, यानी वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ लंबी पारी खेलने में भी माहिर हैं। पाकिस्तान की बल्लेबाजी में उनकी भूमिका बेहद अहम हो चुकी है।

शिमरॉन हेटमायर - वेस्टइंडीज का आक्रामक सितारा

शिमरॉन हेटमायर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 219 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 185 से ज्यादा है। हेटमायर की खासियत है कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं। दो अर्धशतक के साथ उन्होंने कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। उनकी आक्रामक शैली विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

पथुम निसांका - श्रीलंका को मजबूत शुरुआत

पथुम निसांका ने भी इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 208 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उनकी औसत 52।00 है और वह टीम को मजबूत शुरुआत देने में सफल रहे हैं। निसांका की पारियों ने श्रीलंका को कई अहम मुकाबलों में बढ़त दिलाई है।

कौन रहेगा नंबर वन?

टूर्नामेंट अभी जारी है और सुपर-8 के मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फरहान अपनी बढ़त बनाए रख पाएंगे या नहीं। एक बात साफ है, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रन बनाने की होड़ तेज हो चुकी है और फैंस को अभी कई धमाकेदार पारियां देखने को मिल सकती हैं।