IPL 2024 में प्रदर्शन भले ही उम्मीदों के मुताबिक न रहा हो, लेकिन 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी ने यह साबित कर दिया कि उनका अंदाज़ और सादगी आज भी लोगों को दीवाना बना देती है. हाल ही में धोनी को झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर Citroen Basalt Dark Edition चलाते हुए देखा गया. जहां उन्होंने अपने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.
धोनी, जिन्हें उनकी शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए जाना जाता है, इस बार एक स्टाइलिश लेकिन बजट-फ्रेंडली SUV में नजर आए. खास बात यह रही कि यह वही कार है जिसकी पहली यूनिट खुद धोनी को डिलीवर की गई थी.
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ Citroen ब्रांड के एंबेसडर हैं, बल्कि Citroen Basalt Dark Edition की पहली डिलीवरी पाने वाले भी वही हैं. अप्रैल 2024 में लॉन्च हुई Dark Edition सीरीज़ में C3, Aircross और Basalt शामिल हैं. ये सभी टॉप वेरिएंट पर आधारित हैं और करीब ₹20,000 की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध हैं.
Basalt Dark Edition में ग्लॉसी पर्ला नेरा ब्लैक पेंट के साथ डार्क क्रोम फिनिश वाली फ्रंट ग्रिल, चेवरॉन बैजिंग और साइड क्लैडिंग्स दी गई हैं। बंपर्स और डोर हैंडल्स को भी ब्लैक फिनिश में सजाया गया है.
इस SUV का इंटीरियर पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड है. इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स, डैशबोर्ड, और रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम टच दिया गया है. सीट कवर, क्रोम मोल्डिंग्स और ग्रिल एम्बेलिशर इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस Basalt Dark Edition में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 109 bhp की ताकत और 190 Nm का टॉर्क देता है. ऑटोमैटिक वेरिएंट में यह टॉर्क 205 Nm तक पहुंचता है। ग्राहक इसे 6-स्पीड मैन्युअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक में चुन सकते हैं.
वहीं धोनी के नेटवर्क की बात करे तो क्रिकेट के मैदान में भले ही कई नाम उभर कर आए हों, लेकिन ब्रांड वैल्यू के मामले में धोनी आज भी टॉप में हैं. सचिन तेंदुलकर $170 मिलियन की नेट वर्थ के साथ सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी $125 मिलियन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. धोनी IPL के पांच बार के चैंपियन, भारत के सबसे सफल कप्तान और करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. उनका यह नया अंदाज़ एक बार फिर उनके फैंस को यह बता गया कि असली क्लास हमेशा सादगी में छुपी होती है.