Logo

हमारी भुजा, हमारा हक' CM भगवंत मान की केंद्र से पंजाब को स्पेशल पैकेज की मांग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की जोरदार मांग उठाई है. शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सीएम मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'पंजाब राष्ट्र की तल

👤 Sagar 11 May 2025 12:39 PM

भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की जोरदार मांग उठाई है. शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सीएम मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'पंजाब राष्ट्र की तलवारबाज भुजा है, लेकिन उसका योगदान बार-बार अनदेखा किया जाता है.

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हर बार जब भी देश पर संकट आता है, चाहे वह युद्ध हो या सीमा पर तनाव, सबसे पहले पंजाब और यहां के लोग मोर्चे पर होते हैं. इस ऐतिहासिक भूमिका और बलिदान को देखते हुए पंजाब को विशेष दर्जा और पैकेज मिलना चाहिए.

सीमावर्ती इलाकों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग

मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि पंजाब, जो देश का अन्नदाता और रक्षा पंक्ति दोनों है, को जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए. उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सरकार केंद्र से यह मांग भी करेगी कि सीमावर्ती जिलों में तैनात डॉक्टर, शिक्षक, आंगनवाड़ी कर्मचारी और अन्य सरकारी कर्मचारियों को सीमा क्षेत्र भत्ता दिया जाए.

सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे भगवंत मान

सीएम मान ने घोषणा की कि वे रविवार से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे ताकि भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते जमीन पर हालात का जायजा लिया जा सके और जरूरी कदम तय किए जा सकें. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सर्वदलीय बैठक के बाद बताया कि सभी राजनीतिक दल इस बात पर सहमत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की जानी चाहिए. इसके अलावा सीमावर्ती जिलों के युवाओं के लिए नौकरियों में आरक्षण देने की भी सिफारिश की गई है. कटारिया ने साफ किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही युद्धविराम की सहमति बनी हो, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी.