Logo

क्या होता है ‘हॉटवाइफिंग’, इस ट्रेंड में क्यों दिलचस्पी ले रहे हैं कपल्स?

What is Hotwifing : हॉटवाइफिंग एक नॉन-मोनोगैमस रिलेशनशिप ट्रेंड है, जिसमें पत्नी अपने पति की सहमति से अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

👤 Samachaar Desk 25 Jun 2025 09:12 AM

What is Hotwifing : आज के समय में रिश्तों को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है. अब केवल पारंपरिक रिश्ते ही नहीं, बल्कि ओपन रिलेशनशिप, पॉलीअमोरी और हॉटवाइफिंग जैसे ट्रेंड्स भी तेजी से चर्चा में आ रहे हैं. इनमें से एक ट्रेंड जो इंटरनेट और कपल्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, वो है हॉटवाइफिंग (Hotwifing). लेकिन ये ट्रेंड आखिर है क्या और क्यों लोग इसे लेकर इतने मुखर हो रहे हैं?

क्या होता है हॉटवाइफिंग?

हॉटवाइफिंग एक तरह की नॉन-मोनोगैमस (गैर-एकांगी) रिलेशनशिप व्यवस्था है, जिसमें एक शादीशुदा महिला अपने पति या स्थायी पार्टनर की सहमति से अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती है. इस दौरान पति को इसकी पूरी जानकारी होती है और कई बार वह इस प्रोसेस का गवाह या हिस्सा भी होता है.

पूरी तरह से सहमति पर आधारित

हॉटवाइफिंग का सबसे जरूरी पहलू है पारस्परिक सहमति. इसमें शामिल हर व्यक्ति इस समझौते के लिए मानसिक रूप से तैयार और सहज होता है. बिना सहमति के यह ट्रेंड न तो टिक पाता है और न ही मानसिक रूप से स्वस्थ रह पाता है.

पारंपरिक रिश्तों से अलग

जहां सामान्य विवाह या रिलेशनशिप में दो लोग एक-दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं, वहीं हॉटवाइफिंग इस धारणा को चुनौती देती है. इसमें महिला को ये आजादी होती है कि वह अपने पार्टनर के अलावा भी यौन अनुभव प्राप्त कर सके — वो भी पारदर्शिता के साथ.

क्यों बढ़ रहा है हॉटवाइफिंग का ट्रेंड?

नवीनता की तलाश: कुछ कपल्स रिश्ते में नयापन लाने के लिए इस ट्रेंड को अपनाते हैं. विश्वास और कनेक्शन: इसमें एक लेवल का खुलापन और ईमानदारी होती है, जो रिश्ते में विश्वास को और मजबूत कर सकती है. मानसिक उत्तेजना: कई पुरुष अपनी पत्नी को दूसरों के साथ देखकर मानसिक रूप से उत्तेजना का अनुभव करते हैं.

क्या ये सभी के लिए है?

बिलकुल नहीं... हॉटवाइफिंग हर कपल के लिए सही नहीं हो सकता. ये उन लोगों के लिए है जो रिश्ते में पूरी तरह से पारदर्शिता, सहमति और भावनात्मक संतुलन बनाए रख सकते हैं.

हॉटवाइफिंग एक बोल्ड ट्रेंड है, जो पारंपरिक रिश्तों की सीमाओं को चुनौती देता है. ये ट्रेंड जहां कुछ के लिए रिश्ते को मजबूत बना सकता है, वहीं कई लोगों के लिए असहज और जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए इसे समझदारी और परिपक्वता से अपनाना जरूरी है.