Logo

Govinda Viral Video : 61 की उम्र में कमर मटकाते दिखे गोविंदा, फैंस बोले– 'अब पत्नी की सुन लो...'

Govinda Viral Video : गोविंदा फिल्म ‘दुनियादारी’ से वापसी कर रहे हैं, लेकिन डांस वीडियो पर फैंस ने लुक्स, वजन और स्टाइल को लेकर मिले-जुले कमेंट्स किए.

👤 Samachaar Desk 25 Jun 2025 10:10 AM

Govinda Viral Video : लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद गोविंदा एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दुनियादारी’ को लेकर उन्होंने हाल ही में एक डांस रिहर्सल वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर मानो भूचाल ला दिया. लेकिन इस कमबैक को लेकर जितना उत्साह है, उतने ही सवाल भी- क्या 61 की उम्र में वही जोश बाकी है? क्या ऑडियंस उन्हें फिर से वैसे ही स्वीकारेगी?

सफेद शर्ट, ब्लू ट्राउजर और हाथ में घूमती कैप- गोविंदा वही पुराने स्टाइल में लौटे हैं. मुस्कान वही, चाल वही. वीडियो में उनकी एनर्जी देखकर कुछ फैंस इमोशनल हो गए. लेकिन कई यूजर्स ने वजन, लुक्स और चॉइस पर सवाल उठा दिए.

यूजर्स ने किए कमेंट

उनके वीडियो को लेकर बहुत से लोगों ने कमेंट किए हैं- एक ने कहा- पत्नी की सुनिए सर… अब समय बदल चुका है, दूसरे ने कहा- आप जैसे लगते हैं जैसे गोविंदा का डुप्लीकेट हो…वहीं तीसरे ने कहा- फिटनेस पर काम कीजिए, डायरेक्शन सही लीजिए.

इन कमेंट्स ने साफ कर दिया कि लोगों को उनका कमबैक चाहिए, लेकिन कुछ नया.

पत्नी सुनिता ने भी तोड़ी चुप्पी

गोविंदा का पुराना बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें ‘अवतार’ ऑफर की थी, एक बार फिर चर्चा में है. इस पर उनकी पत्नी सुनिता ने उर्फी जावेद के चैनल पर बड़ी सादगी से पर रियल बात कही- 40 साल से साथ हूं, मुझे तो नहीं पता कब ऑफर हुआ. मैं झूठ का साथ नहीं देती.

उनकी बात ने कई पुराने दावों पर सवाल खड़े कर दिए- क्या गोविंदा को सच में अब नया नरेटिव चाहिए?

2019 के बाद 2025 में वापसी, क्या वही चमक लौटेगी?

गोविंदा की आखिरी फिल्म ‘रंगीला राजा’ 2019 में आई थी, जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. अब 6 साल बाद जब वो लौट रहे हैं, तो सवाल है- क्या लोग अब भी उनकी फिल्मों के लिए टिकट खरीदेंगे? या उन्हें ओटीटी, नए डायरेक्टर्स और फिटनेस गोल्स की तरफ देखना होगा?