Logo

पकोड़े जो दिखने में सिंपल लेकिन टेस्ट में धमाका! जानिए क्या खास है इस वायरल स्नैक्स में

बारिश में गरमा-गरम कुछ कुरकुरा खाने का मन है? सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही ये देसी रेसिपी सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है. अरबी के पत्तों से बनने वाले ये खास पकोड़े आपके किचन में क्रिस्पी सरप्राइज बनकर उतरेंगे.

👤 Samachaar Desk 03 Jul 2025 08:11 AM

बारिश की रिमझिम, हाथ में चाय और मन कुछ क्रिस्पी खाने का करे तो कुछ अलग बनाने का मन भी करता है. ऐसे में आजकल एक पुरानी लेकिन ट्रेंडिंग रेसिपी सबका दिल जीत रही है- अरबी के पत्तों के पकोड़े. इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर ये रेसिपी खूब वायरल हो रही है और इसके पीछे वजह है इसका चटपटा स्वाद, कुरकुरी टेक्सचर और सेहत से भरपूर होना.

अगर आप बारिश के मौसम में कुछ हटकर और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो इस बार पकोड़ों में आलू नहीं, अरबी के पत्तों को दें एक चांस. इसे पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में 'पतोड़' या 'पटवड़ी' के नाम से भी जाना जाता है.

क्यों खास हैं अरबी के पत्ते?

अरबी के पत्ते सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत के लिए भी बेहतरीन हैं. इनमें होता है डाइटरी फाइबर, जो पेट को साफ रखता है. कैल्शियम और आयरन हड्डियों को मजबूत और खून की कमी को दूर करते हैं. विटामिन C से इम्यूनिटी मिलती है तगड़ी. साथ ही पाचन को सुधारते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

सामग्री जो बनाएं इसे हेल्दी

8-10 अरबी के पत्ते (बड़े और ताजे) 2 कप बेसन + 2 चम्मच चावल का आटा अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, नमक पानी – घोल के लिए तेल – तलने के लिए

अरबी के पत्ते के पकोड़े बनाने का तरीका

पत्तों को धोकर सुखा लें. मोटी नस को काटकर समतल कर लें. बेसन, चावल का आटा, मसाले और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. एक पत्ता फैलाएं, उस पर घोल लगाएं, दूसरा पत्ता रखें, फिर घोल. 3-4 पत्तों की लेयर बनाकर उसे कसकर रोल कर लें.

कटिंग और फ्रायिंग:

रोल को 1-1.5 इंच मोटे टुकड़ों में काटें. कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन तलें.

कैसे करें सर्व?

हरी धनिया-पुदीना की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें, तो स्वाद और बढ़ जाएगा.