Tips for better bone health: आजकल लोगों की हड्डियां जल्दी कमजोर होने लगी हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल. जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, खासकर कैल्शियम और मैग्नीशियम, तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे कई और हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अपनी डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करके हड्डियों को फिर से मजबूत बना सकते हैं. खासकर कुछ खास बीज (सीड्स) ऐसे होते हैं जो हड्डियों को अंदर से ताकत देते हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन से बीज हैं फायदेमंद:
चिया सीड्स दिखने में तो छोटे होते हैं लेकिन पोषण से भरे होते हैं. इसमें कैल्शियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैसे खाएं: रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं, स्मूदी या दही में मिलाकर भी ले सकते हैं.
तिल में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कैसे खाएं: तिल के लड्डू बना सकते हैं, या फिर सलाद में छिड़क कर रोज खा सकते हैं.
अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स में कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो हड्डियों की ताकत और उनकी घनता (Bone Density) को बढ़ाते हैं. कैसे खाएं: इसे भूनकर पाउडर बना लें और दही या लड्डू में मिलाकर खाएं.
सूरजमुखी के बीजों में मैंगनीज, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स होते हैं. ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने में काफी कारगर होते हैं. कैसे खाएं: स्नैक्स की तरह चबा सकते हैं या स्प्राउट्स में मिलाकर खाएं.
खसखस (पॉपी सीड्स) में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करते हैं. कैसे खाएं: खसखस का शरबत बनाकर गर्मियों में पी सकते हैं, या खीर-स्मूदी में भी डाल सकते हैं.
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं या पहले से कोई दिक्कत है, तो इन बीजों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें. ये छोटे-छोटे फूड्स आपके शरीर को बड़ा फायदा दे सकते हैं – वो भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से.