Nikita Duta Corona : बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं निकिता दत्ता कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने और उनकी मां ने कोविड-19 (covid 19) टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की अपडेट निकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'कोविड मेरी मम्मी और मुझे नमस्ते कहने के लिए आया है. उम्मीद है कि ये बिन बुलाया अतिथि लंबे समय तक हमारे साथ नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वारंटाइन के बाद आपसे फिर मुलाकात होगी. सेफ रहिए और मास्क पहनिए.'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निकिता और उनकी मां को केवल हल्के लक्षण (mild symptoms) हैं. दोनों फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन में हैं. एहतियात के तौर पर निकिता ने अपनी सभी वर्क कमिटमेंट्स फिलहाल स्थगित कर दी हैं.
निकिता से पहले, 'बिग बॉस' फेम शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि अब वो पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं.
निकिता दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी, लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी से मिली. इसके बाद वो खाकीः द बिहार चैप्टर, The Waking of a Nation जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं. हाल ही में वो सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म ज्वेल चोर में नजर आईं.