Logo

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल कब आएगा? जानें क्यों रुका था ऐलान और कब मिलेंगी पूरी डेट्स!

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। बीसीसीआई ने फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है, जबकि बाकी 54 मुकाबलों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।

👤 Ashwani Kumar 23 Mar 2026 12:47 PM

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 को लेकर फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि पूरे सीजन का शेड्यूल आखिर कब जारी होगा। फिलहाल बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले 20 मुकाबले शामिल हैं। हालांकि, बाकी मैचों का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 26 मार्च तक पूरा कार्यक्रम सामने आ सकता है।

क्या इस बार बढ़ेंगे मैचों की संख्या?

पिछले कुछ समय से यह चर्चा चल रही थी कि इस सीजन मैचों की संख्या बढ़ाकर 80 की जा सकती है। लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं होगा। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जबकि बाकी 54 मुकाबलों की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। यानी इस बार भी टूर्नामेंट पहले की तरह ही तय फॉर्मेट में खेला जाएगा।

शेड्यूल में देरी की असली वजह

बीसीसीआई ने शुरुआत में सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल इसलिए जारी किया था क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। बोर्ड चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा था, ताकि मैचों की तारीख और स्थान उसी के अनुसार तय किए जा सकें। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में आईपीएल मैच भी होने हैं, इसलिए वोटिंग वाले दिनों में इन जगहों पर मुकाबले नहीं रखे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को गुवाहाटी, 23 अप्रैल को चेन्नई और 23 व 29 अप्रैल को कोलकाता में मैच नहीं होंगे। चुनाव प्रक्रिया 29 मार्च तक खत्म हो जाएगी, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर सस्पेंस

राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों को लेकर भी फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। इस बार टीम अपने होम मैच दो अलग-अलग मैदानों पर खेलेगी। शुरुआती तीन मुकाबले गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि बाकी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने की संभावना है।

हालांकि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं है कि सभी बाकी मैच जयपुर में ही होंगे या कुछ मुकाबले फिर से गुवाहाटी में खेले जाएंगे। लेकिन संकेत यही मिल रहे हैं कि जयपुर को मुख्य होम ग्राउंड के तौर पर रखा जाएगा।

कब शुरू और कब खत्म होगा टूर्नामेंट?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। अब सभी की नजर 26 मार्च पर टिकी हुई है, जब बीसीसीआई बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है।