Logo

IPL 2026 के पहले मैच में इतिहास रचेंगे विराट कोहली? सिर्फ 29 रन दूर बड़ा रिकॉर्ड! जानें

Virat Kohli T20 runs record: IPL 2026 के पहले ही मैच में कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह सिर्फ 29 रन बनाकर शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

👤 Ashwani Kumar 28 Mar 2026 11:20 AM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है और पहले ही मुकाबले में फैंस को बड़ा रोमांच देखने को मिल सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जिससे उनका नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में और ऊपर पहुंच जाएगा।

कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली इस मैच में सिर्फ 29 रन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल कोहली 7वें नंबर पर हैं और उनके नाम 13,500 से ज्यादा रन दर्ज हैं। यह रिकॉर्ड उनके शानदार और लगातार प्रदर्शन को दर्शाता है।

टी20 क्रिकेट में टॉप बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 14,500 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड हैं, जो इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। इन दिग्गज खिलाड़ियों के बीच विराट कोहली का नाम होना ही उनकी महानता को साबित करता है। विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही RCB का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और टीम की पहचान बन चुके हैं।

फैंस के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि कोहली लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं और उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

क्या आज ही बन जाएगा रिकॉर्ड?

RCB और SRH के बीच होने वाला यह मैच सिर्फ एक सामान्य मुकाबला नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका भी है। अगर कोहली 29 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट के टॉप बल्लेबाजों की सूची में एक और पायदान ऊपर पहुंच जाएंगे।

IPL 2026 की शुरुआत ही रोमांच और रिकॉर्ड के साथ हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली पहले ही मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाते हैं या फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।