तेलंगाना के गडवाल में शादी के महज एक महीने बाद हुए तेजेश्वर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि तेजेश्वर की पत्नी ऐश्वर्या और उसका प्रेमी तिरुमल राव, 'राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस' से प्रेरित होकर उसी अंदाज़ में तेजेश्वर की हत्या की योजना बना रहे थे. उनका मकसद पुलिस को गुमराह कर एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग और मर्डर केस का भ्रम पैदा करना था.
पुलिस के अनुसार, ऐश्वर्या ने अपने पति की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उसकी बाइक में GPS डिवाइस लगवाई थी और एक पड़ोसी को किराए पर रखकर तेजेश्वर की हर हरकत की जानकारी भी इकट्ठा करवाई. इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ऐश्वर्या, तिरुमल, उसकी मां और तीन सुपारी किलर शामिल हैं.
गडवाल पुलिस अधीक्षक टी. श्रीनिवास राव के मुताबिक, ऐश्वर्या और तिरुमल ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने पहले तेजेश्वर को उसी तरह मारने की योजना बनाई थी जैसे राजा रघुवंशी को मेघालय में मारा गया था। ऐश्वर्या बाइक पर पति को घुमाने ले जाती, रास्ते में हमलावर हमला करते और ऐश्वर्या ‘लापता’ हो जाती. इससे पुलिस भ्रमित होती और केस में किडनैपिंग एंगल जुड़ जाता. तेजेश्वर की हर गतिविधि पर नज़र रखने के लिए ऐश्वर्या ने बाइक में GPS डिवाइस लगवाया और पड़ोसी मोहन को हायर किया, जो तिरुमल और ऐश्वर्या को लगातार अपडेट देता था। मोहन भी गिरफ्तार हो चुका है.
अब तक जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें शामिल हैं:
ऐश्वर्या (पत्नी और मुख्य साजिशकर्ता)
तिरुमल राव (प्रेमी)
सुजाता (ऐश्वर्या की मां)
तिरुमल का पिता (पूर्व हेड कांस्टेबल)
तीन सुपारी किलर: नागेश, परशुराम और राजेश
मोहन (पड़ोसी और मुखबिर)
तेजेश्वर की लाश नहर से मिली, 'अम्मा' टैटू से हुई पहचान तेजेश्वर की सड़ी-गली लाश आंध्र प्रदेश के नंद्याल ज़िले के पन्यम इलाके में एक खेत से मिली थी। गडवाल में उसके लापता होने की शिकायत तीन दिन पहले दर्ज कराई गई थी। उसकी पहचान सिर्फ बांह पर बने 'अम्मा' टैटू से हो सकी.
भाई का दावा- "हमने पहले ही चेताया था, लेकिन वो ऐश्वर्या के झांसे में आ गया" तेजेश्वर के भाई तेजवर्धन ने पुलिस को बताया, “हमने तेजेश्वर को ऐश्वर्या से शादी न करने की चेतावनी दी थी, क्योंकि वह पहले से बैंक मैनेजर तिरुमल से रिलेशनशिप में थी। लेकिन वह मान गया कि ऐश्वर्या उससे प्यार करती है. जांच अधिकारियों ने बताया कि तेजेश्वर को मारने की कुल पांच कोशिशें पहले भी की गई थीं, लेकिन वह हर बार बच गया। आखिरकार किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह नहर में मृत पाया गया.