Logo

Republic Day 2026: क्या है इस बार का गणतंत्र दिवस का थीम, कौन होंगे मेन गेस्ट?

Republic Day 2026: दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. परेड में देशभक्ति, संस्कृति, सैनिक ताकत और वंदे मातरम् के 150 साल दिखेंगे, साथ ही प्रमुख अतिथि और युवा प्रतिभाएं शामिल होंगी.

👤 Samachaar Desk 25 Jan 2026 05:16 PM

Republic Day 2026: दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. ये दिन भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना. इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम वंदे मातरम् पर है. इस साल का गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि इसमें 'वंदे मातरम् के 150 साल' को दिखाया जाएगा. इसमें ऑपरेशन सिंदूर की झलक और भारतीय सेनाओं की ताकत भी दिखाई जाएगी.

परेड में देशभक्ति और संस्कृति

गणतंत्र दिवस परेड में देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विविधता दिखाई जाएगी. कर्तव्य पथ पर वंदे मातरम् से जुड़ी पेंटिंग्स और सजावट लगाई जाएगी. परेड के अंत में वंदे मातरम् का बैनर हटाया जाएगा और रबर के गुब्बारे छोड़े जाएंगे.

हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से करीब 50 जोड़े परंपरागत कपड़े पहनकर परेड में भाग लेंगे. इससे भारत की एकता और विविधता का संदेश मिलेगा.

लाल किले पर भारत पर्व

26 से 31 जनवरी तक लाल किले में भारत पर्व आयोजित होगा. इसमें शामिल होंगे:

गणतंत्र दिवस की झांकियां क्षेत्रीय खाना और हस्तशिल्प सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्रालयों के स्टॉल

इस बार झांकियों में कई राज्यों और संगठनों को दिखाया जाएगा, जैसे चंडीगढ़, लद्दाख, बिहार, गोवा, कर्नाटक, DRDO आदि.

खास मेहमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यूरोपीय संघ के दो नेता भारत दौरे पर आएंगे:

एंटोनियो कोस्टा (यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष) उर्सुला वॉन डेर लेयेन (यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष)

ये गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.

गणतंत्र दिवस के मेन कार्यक्रम

1. प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि: प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

2. गॉर्ड ऑफ ऑनर: इस बार भारतीय वायुसेना इसका नेतृत्व करेगी.

3. संविधान की झलक: 76 साल पूरे होने पर संविधान की झलक दिखाई जाएगी.

4. सैनिकों का बैंड: मिलिट्री बैंड वंदे मातरम् और जन गण मन बजाएगा.

5. राष्ट्रपति की एस्कॉर्ट: राष्ट्रपति घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ परेड में आएंगे.

6. 21 तोपों की सलामी: देश को 105 mm गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

7. ध्वजारोहण और राष्ट्रगान: राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान बजेगा.