Republic Day Wishes in Hindi: साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ये दिन हमारे देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. संविधान ने देश को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समान अधिकारों वाला गणराज्य बनाया.
26 जनवरी का दिन हमें ये याद दिलाता है कि आजादी के बाद देश को चलाने के लिए नियम और कानून जरूरी होते हैं. संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है और साथ ही कर्तव्यों की भी याद दिलाता है. यही वजह है कि यह दिन केवल त्योहार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक भी है.
हर साल दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकाली जाती है. इसमें राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं. परेड के दौरान देश की सैन्य ताकत, अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और आधुनिक तकनीक की झलक देखने को मिलती है. यह आयोजन भारत की विविधता और एकता को दिखाता है.
आपको और आपके पूरे परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Happy Republic Day 2026
नहीं भूला जा सकता वीरों का बलिदान, वो हैं हमारे देश की शान। जिन्होंने हमारे लिए दी अपनी जान, ऐसा है मेरा देश महान!! गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
न जाति बड़ी, न भाषा बड़ी, सबसे बड़ी है हमारी देशभक्ति, रिपब्लिक डे पर यही संकल्प लें न टूटे भारत की कभी एकता। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!!
हमारी आजादी हैसंघर्ष, साहस और बलिदान की निशानी, आओ गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर गर्व से कहें हम हैं भारतवासी।
संविधान की किताब नहीं, ये हमारे हक या अधिकारों की आवाज है, ये हर नागरिक का फर्ज है। Happy Republic Day to All!!
शत-शत नमन उन हाथों को जिन्होंने संविधान लिखा, नमन उन दिलों को जिन्होंने देश के लिए सब कुछ दिया। गणतंत्र दिवस 2026
26 जनवरी का ये दिन हमें याद दिलाता है कि अधिकारों के साथ ड्यूटी भी जरूरी है, आइए हम सब मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।।
चलिए हम सब मिलकर आज ये वादा करें भ्रष्टाचार से लड़ने का, सच्चाई पर चलने का और भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने का। Happy Republic Day 2026
भारत के इस संविधान ने हमें बोलने का हक दिया, सपने देखने का हक दिया, अब हम सभी की बारी है देश को आगे बढ़ाने की। हैप्पी रिपब्लिक डे 2026