Logo

Heavy Rain Alert: 17 से 23 मई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 से 23 मई तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। खासकर पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में अगले कुछ दिन मौसम काफी बिगड़ा रह सकता है।

👤 Saurabh 17 May 2025 04:50 PM

Heavy Rain Alert: देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 18 से 23 मई तक पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों तक देश के कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने की अपील की है।

इन इलाकों में दिखेगा असर:

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड आदि) और पश्चिम भारत (राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्से) में अगले छह दिनों तक तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

तेज हवाओं का अलर्ट:

इन दिनों 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और अस्थायी ढांचों को नुकसान की आशंका है।

IMD की सलाह:

अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।

किसान अपनी फसलों और उपकरणों को सुरक्षित रखें।

बिजली गिरने के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।