Logo

कैमरे से कंटेंट नहीं, जासूसी कर रही थी! कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? जिन पर लगा PAK एजेंट का आरोप

Youtuber Jyoti Malhotra Arrested: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क रखने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है.

👤 Sagar 17 May 2025 04:02 PM

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भारत की संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध कराईं. बताया जा रहा है कि साल 2023 में वह पाक हाई कमीशन के ज़रिए वीज़ा लेकर पाकिस्तान गई थीं, जहां उनकी नजदीकियां पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से बढ़ीं. इसी रिश्ते के जरिए उन्हें लव जिहाद में फंसाया गया और फिर जासूसी के काम में लगा दिया गया. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ज्योति भारत के कई सैन्य ठिकानों की जानकारी और वीडियो पाकिस्तान भेजती रही थीं.

कैसे बनी शक की वजह?

ज्योति मल्होत्रा वर्ष 2023 में पाकिस्तान गई थीं. उन्होंने यह यात्रा आधिकारिक पाकिस्तानी वीज़ा और पाकिस्तान हाई कमीशन की सिफारिश पर की थी. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वे एक यूट्यूब ट्रैवल व्लॉगर हैं जो सांस्कृतिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से पाकिस्तान आ रही हैं. लेकिन जांच में सामने आया कि पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी दानिश के साथ उनका निजी रिश्ता बना, जिसने बाद में पूरे मामले को एक खतरनाक मोड़ दिया.

'लव जिहाद' या Honeytrap?

दानिश नामक पाकिस्तानी अधिकारी से उनके रिश्ते को भारतीय एजेंसियां 'लव जिहाद' और हनीट्रैप के रूप में देख रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, दानिश को जब यह पता चला कि ज्योति भारत में यात्रा कर कई मिलिट्री बेस, सीमाई इलाकों और संवेदनशील ठिकानों की जानकारी रखती हैं, तो उसने उनका इस्तेमाल खुफिया जानकारी जुटाने में किया. यहीं से उनका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़ गया.

क्या था उनका यूट्यूब प्रोफाइल?

ज्योति मल्होत्रा एक ट्रैवल यूट्यूबर थीं जिनका चैनल भारत की ऐतिहासिक और सैन्य जगहों पर घूमने से जुड़ा था. उन्होंने कई बार सीमावर्ती क्षेत्रों, सैनिक स्मारकों और एयरफोर्स म्यूज़ियम जैसे स्थानों की वीडियोग्राफी की थी, जिसे ISI जैसे तत्व बेहद कीमती सूचना के रूप में देख सकते हैं.

क्या हैं आरोप?

पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी के संपर्क में रहना.

संवेदनशील सैन्य ठिकानों के वीडियो और विवरण साझा करना.

पाकिस्तानी एजेंसियों को जानकारी देना.

सोशल मीडिया के ज़रिए भारत विरोधी नैरेटिव को सपोर्ट करना.