Logo

सबूत मत मांगना! मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर की हर कार्रवाई कैमरे में कैद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया.

👤 Sagar 27 May 2025 01:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई पूरी तरह कैमरों के सामने की गई, ताकि कोई सबूत की मांग न कर सके.

मोदी ने कहा, 'ये वीरों की धरती है. अब तक हम इसे प्रॉक्सी वॉर कहते थे, लेकिन 6 मई के बाद जो हुआ, उसके बाद इसे छाया युद्ध कहना बड़ी गलती होगी. जब 9 आतंकी अड्डों को 22 मिनट में खत्म किया गया, तो यह निर्णायक कार्रवाई थी और सब कुछ कैमरे के सामने हुआ, ताकि देश में कोई सबूत न मांगे.

'प्रॉक्सी वॉर नहीं, सीधी जंग है!'

मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया, उनके शवों पर पाकिस्तान का झंडा लपेटा गया और पाकिस्तानी फौज ने उन्हें सलामी दी. इससे साफ है कि यह आतंक नहीं, बल्कि एक संगठित सैन्य रणनीति है.

"अब यह प्रॉक्सी वॉर नहीं कहा जा सकता, ये सीधे युद्ध की योजना है. पाकिस्तान खुद ये साबित कर रहा है कि वह आतंकियों को हीरो मानता है। जब ऐसा होगा तो जवाब भी वैसा ही मिलेगा. हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते, हम शांति और विकास चाहते हैं, ताकि दुनिया की भलाई में योगदान दे सकें.

पीएम मोदी का रोड शो इस रैली से पहले मोदी ने गांधीनगर में एक भव्य रोड शो भी किया. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका गुजरात का पहला दौरा है. रोड शो राजभवन से शुरू होकर महात्मा मंदिर तक गया. रास्ते में लोगों ने तिरंगे लहराकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया.