Logo

क्या दोबारा मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? Social Media में मचा हल्ला, जानें इसकी सच्चाई

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका रेड कार्पेट डेब्यू और फैंस के बीच उठते सवाल और बीते कुछ दिनों सोशल मीडिया में हल्ला मचा है कि क्या आलिया दूसरी बार मां बनने वाली हैं?

👤 Sagar 27 May 2025 02:09 PM

Alia Bhatt Second Baby! बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका रेड कार्पेट डेब्यू और फैंस के बीच उठते सवाल और बीते कुछ दिनों सोशल मीडिया में हल्ला मचा है कि क्या आलिया दूसरी बार मां बनने वाली हैं?

आलिया ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहली बार शिरकत की. उनके दो अलग-अलग लुक्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. पहले लुक में उन्होंने शियापरेल्ली का शानदार गाउन पहना और दूसरे में एक नीले रंग का चमचमाता अरमानी प्रिवे गाउन. दोनों ही आउटफिट्स में आलिया बेहद ग्लैमरस और ग्रेसफुल नजर आईं.


सोशल मीडिया में मचा हल्ला!

लेकिन जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो कुछ लोगों की नजर उनके पेट की हल्की सी फुलावट पर गई. बस फिर क्या था, कमेंट सेक्शन में लोग पूछने लगे- 'क्या आलिया फिर से प्रेग्नेंट हैं?' एक यूज़र ने लिखा, 'लगता है आलिया प्रेग्नेंट हैं. दूसरे ने कहा, 'शायद फिर से गुड न्यूज़ है'


पहले से तय है दूसरे बच्चे का नाम!

कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने जय शे‍टी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया था कि जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब उन्होंने और रणबीर कपूर ने कई नाम सोच लिए थे- लड़के और लड़की दोनों के. आलिया ने बताया था कि उन्हें एक लड़के का नाम बेहद पसंद आया था, जिसे उन्होंने सेव कर लिया था. लड़की के नाम की तलाश में जब कुछ नहीं सूझा, तो सासू मां नीतू कपूर ने 'राहा' नाम सुझाया- जो तुरंत सबको पसंद आ गया.


और बच्चे भी चाहती हैं आलिया

आलिया ने ये भी कहा था कि उन्हें बच्चों से बेहद प्यार है और वह आगे चलकर और भी बच्चे चाहती हैं. IMDb के एक इंटरव्यू में जब उनसे भविष्य की ख्वाहिशों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- "मैं और फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती हूं, दुनिया घूमना चाहती हूं और ऐसा जीवन जीना चाहती हूं जिसमें शांति हो… और हां, मैं और बच्चे भी चाहती हूं. फिलहाल आलिया या रणबीर की तरफ से किसी नई प्रेग्नेंसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस तो अब से ही बधाइयां देने के मूड में हैं!