Logo

Budget 2026 Viral Memes: 'नींद उड़ाने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको...', बजट पेश होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बनाएं मीम्स..!

Budget 2026 Viral Memes: केंद्रीय बजट 2026 पेश होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बजट पर मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं, मिडिल क्लास की प्रतिक्रियाओं को ह्यूमर में दिखाया गया.

👤 Samachaar Desk 01 Feb 2026 03:00 PM

Budget 2026 Viral Memes: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया. जैसे ही बजट भाषण खत्म हुआ, सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन देने लगे. कुछ लोग बजट से राहत महसूस कर रहे थे, तो कुछ का कहना था कि यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. इसी के साथ सोशल मीडिया पर बजट से जुड़े मीम्स की बाढ़ आ गई.

आत्माराम भिड़े का मीम

बजट पेश होने के बाद कई लोगों को मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का पात्र आत्माराम भिड़े याद आ गया. एक मीम में लिखा गया कि, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट देखने के बाद मिडिल क्लास आदमी.” इस मीम में मिडिल क्लास के लोगों की हैरानी और चिंता को ह्यूमर के जरिए दर्शाया गया.

नींद उड़ाने वाला मीम

कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल कर मजेदार पोस्ट बनाए. एक मीम में लिखा गया, “नींद उड़ाने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको निर्मला ताई.” इस मीम में बजट को लेकर लोगों की चौंकाने वाली स्थिति और जागरूकता को हंसी के रूप में दिखाया गया.

‘ओ स्त्री कल आना’

एक और मीम में बजट और वित्त मंत्री को लेकर लिखा गया, “ओ स्त्री कल आना.” यह मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे बड़े चाव से शेयर किया. इस तरह के मीम्स में ह्यूमर और बजट के गंभीर विषय को जोड़कर मजेदार तरीके से पेश किया गया.

बजट और वित्तीय स्थिति का मीम

एक यूजर ने लिखा, “मैं इंग्लिश में बजट सेशन देखते हुए और मेरा फाइनेंशियल स्टेटस, शायद आप इसे रिलेट कर सकें.” इस मीम में यह दर्शाया गया कि बजट सुनने के दौरान कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव न देखकर निराशा होती है, जिसे लोग हंसी के माध्यम से साझा कर रहे हैं.

कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं

मीम्स के साथ ही लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मिडिल क्लास को बजट से क्या ही मिलता है? हमें महंगाई से कभी निजात नहीं मिलेगी.” दूसरे ने लिखा, “ताई रॉक, वी शॉक,” जबकि एक ने मजाक में कहा, “खेल खतम है मितर.” कुछ ने यह भी लिखा कि “ताई हर साल आती है और पढ़कर चली जाती है.”

केंद्रीय बजट 2026 न केवल आर्थिक विषयों का संदेश लेकर आया बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की रचनात्मकता और ह्यूमर को भी उजागर किया. मीम्स ने बजट को सरल और मनोरंजक तरीके से आम जनता तक पहुंचाया. लोग बजट की गंभीर बातों को हंसी-ठिठोली में साझा कर रहे हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजेदार प्रतिक्रिया का हिस्सा बन गया है.