Logo

मंत्री होकर ऐसा बोलते हो? कर्नल को 'आतंकी की बहन' बताने वाले मंत्री पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

मध्यप्रदेश के बीजेपी मंत्री कुँवर विजय शाह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि

👤 Sagar 15 May 2025 12:10 PM

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. चश्मदीदों के अनुसार, आतंकियों ने गोली मारने से पहले पीड़ितों से कलमा पढ़ने को कहा और उनका धर्म पूछा. इस भयावह घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया और सियासी तूफान खड़ा हो गया. 

इस हमले के जवाब में भारत ने 7 अप्रैल को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इस मिशन की अगुवाई करने वाली जनरल कर्नल सोफिया कुरैशी खासा चर्चा में हैं और देशभर में उनकी बहादुरी की सराहना हो रही है.

हालांकि, हाल ही में मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल कुरैशी को लेकर एक शर्मनाक टिप्पणी कर दी, जिससे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया. बयान के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने माफी मांगते हुए सफाई दी कि "सोफिया मेरी सगी बहन से भी बढ़कर हैं". लेकिन विपक्ष इस पर शांत नहीं हुआ और मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है. इस बीच, हाईकोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है. अब देखना होगा कि भाजपा सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और मामला आगे कितना तूल पकड़ता है.

FIR दर्ज होने के बाद मंत्री शाह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने FIR पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मंत्री को फटकार लगाई.संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह के बयान कैसे दे सकता है? क्या यह मंत्री के लिए उचित भाषा है?' सुप्रीम कोर्ट

माफी के बावजूद नहीं थमा विवाद

कुँवर विजय शाह ने इस बयान पर वीडियो जारी कर माफी मांगी, कहा कि 'मैं अपने बयान पर शर्मिंदा हूं और दिल से माफी मांगता हूं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि देश में संवेदनशील माहौल है और ऐसे समय में मंत्री के शब्दों का प्रभाव बहुत व्यापक होता है। कोर्ट ने कहा कि वह 16 मई को मामले की सुनवाई करेगा. FIR की भाषा पर हाईकोर्ट ने जताई नाराज़गी.इधर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने FIR की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पुलिस को फटकार लगाई.

कोर्ट ने कहा कि क्या आपने FIR पढ़ी है? इसमें अपराध के तत्व कहां हैं? यह ऐसे लिखी गई है कि इसे आसानी से खारिज किया जा सके. राज्य के एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वे न्यायालय के निर्देशानुसार कार्य करेंगे. मंत्री के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बयान अपमानजनक, शर्मनाक और अश्लील है. ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.