Logo

Weather News 10th Feb, 2026: ठंड अब जाने वाली है या फिर लौटेगी? जानिए कैसा रहेगा आज 10 फरवरी का मौसम?

Aaj Ka Mausam 10 Feb, 2026: देश में सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है. मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कई राज्यों में सुबह कोहरा बना रह सकता है.

👤 Samachaar Desk 10 Feb 2026 07:17 AM

Aaj Ka Mausam 10 Feb, 2026: देश के कई हिस्सों में अब सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान बढ़ रहा है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं. हालांकि पहाड़ी राज्यों में मौसम अभी भी बदला हुआ बना हुआ है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के संकेत हैं.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. 9 फरवरी को दिन का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही.

मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंच सकता है. 11 से 15 फरवरी के बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इस दौरान कभी-कभी हल्के बादल दिख सकते हैं और सुबह के समय हल्का कुहासा रह सकता है.

प्रमुख शहरों का तापमान

देश के बड़े शहरों में तापमान कुछ इस प्रकार रह सकता है:

दिल्ली: दिन 27°C, रात 9°C मुंबई: दिन 35°C, रात 18°C कोलकाता: दिन 28°C, रात 16°C चेन्नई: दिन 31°C, रात 21°C लखनऊ: दिन 26°C, रात 10°C पटना: दिन 26°C, रात 14°C रांची: दिन 25°C, रात 11°C भोपाल: दिन 28°C, रात 11°C जयपुर: दिन 25°C, रात 10°C शिमला: दिन 15°C, रात 7°C नैनीताल: दिन 16°C, रात 8°C

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में सर्दी अब धीरे-धीरे विदा ले रही है. सुबह के समय हल्की धूप निकलने लगी है, लेकिन कई जिलों में अभी भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. ठंडी पछुआ हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड बनी हुई है.

मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. यह असर सुबह 9 बजे तक रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है. इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु में सुबह की धुंध

तमिलनाडु के कई जिलों में आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है. इससे शुरुआती घंटों में दृश्यता कम हो सकती है. हालांकि राज्य में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. दिन में गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है.