Logo

पाचन से लेकर Weight Loss तक में कारगर है Lahori Namak, क्या जानते हैं आप?

Lahori Namak: लाहौरी नमक, जिसे सेंधा नमक के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राकृतिक और केमिकल-फ्री नमक है जो पाचन सुधारने, गैस और सिरदर्द से राहत देने और वजन घटाने से लेकर कई सम्याओं में असरदार माना जाता है. मसूड़ों की सूजन, गले की खराश और पेट के कीड़े जैसी समस्याओं में भी यह कारगर है. इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है.

👤 Samachaar Desk 27 May 2025 07:01 PM

लाहौरी नमक (Lahori Namak) जिसे सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है, पूरी तरह से प्राकृतिक होता है. इसका रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड (NaCl) है और इसे किसी भी तरह के केमिकल प्रोसेस के इस्तेमाल के बिना तैयार किया जाता है. यही कारण है कि व्रत में भी इसी नमक का प्रयोग किया जाता है. इसके सेवन से शरीर को जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं और सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता. यह मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर क्षेत्र के पास स्थित खेवड़ा खदानों से निकाला जाता है, इसलिए इसे लाहौरी नमक कहा जाता है.

पाचन संबंधी समस्याओं में बेहद फायदेमंद

अगर आप गैस, पेट दर्द या बदहजमी से परेशान हैं तो लाहौरी नमक का सेवन तुरंत राहत दे सकता है. इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही गले में खराश होने पर भी इस नमक को गर्म पानी में डालकर गरारा करने से राहत मिलती है. यह नमक पाचन को बेहतर करता है और शरीर में सोडियम का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

मसूड़ों, सिरदर्द और कीड़ों की समस्या का समाधान

मसूड़ों में सूजन या दर्द होने पर सरसों के तेल में लाहौरी नमक मिलाकर मसाज करने से दर्द और सूजन कम होती है. बच्चों के पेट में कीड़े होने पर उनके खाने में इस नमक को शामिल करना लाभकारी रहता है. वहीं, सिरदर्द होने पर लाहौरी नमक को तेल में मिलाकर सिर पर मालिश करने से आराम मिलता है.

वजन कम करने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में सहायक

लाहौरी नमक का सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. यह भूख को कंट्रोल करता है और शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके अलावा, जोड़ों के दर्द में भी यह बेहद असरदार है. लाहौरी नमक की गर्म पोटली बनाकर जोड़ों पर रखने से सूजन और जकड़न में आराम मिलता है.

लाहौरी नमक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने की ताकत भी रखता है. इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट और सेहतमंद फैसला हो सकता है.

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)