Logo

Weight Loss से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, ये हरा जूस एक नहीं अनेक मर्ज की है दवा!

Lauki Ke Juice Ke Fayde: अनहेल्दी खानपान से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में लौकी का जूस एक हेल्दी विकल्प है, जो डाइजेशन सुधारता है, वेट लॉस में मदद करता है.

👤 Samachaar Desk 16 Jun 2025 07:27 PM

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डाला है. प्रोसेस्ड और बाहर का खाना हमारी सेहत को धीरे-धीरे बीमारियों की ओर धकेलता है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने डेली डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो नेचुरल, पोषण से भरपूर और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करें. ऐसी ही एक सुपरफूड है लौकी का जूस.

लौकी का जूस क्यों है फायदेमंद?

लौकी में 90% से अधिक पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेहद असरदार है. इसमें फाइबर, विटामिन-सी, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. लौकी की अल्कलाइन प्रकृति इसे डाइजेशन के लिए बेस्ट बनाती है. अगर इसे रोज सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह शरीर को गहराई से डिटॉक्स करता है और हेल्थ में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव लाता है.

वजन घटाने में असरदार

कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली यह सब्जी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. लौकी का जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न तेज होता है, खासकर पेट की चर्बी कम करने में यह असरदार है. 15 दिनों में ही आपको फर्क महसूस होने लगता है.

पाचन और पेट की समस्याओं का समाधान

लौकी का जूस कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है. यह पेट को ठंडक देता है और आंतों को साफ करता है. इसके डिटॉक्स गुण शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.

स्किन को बनाए ग्लोइंग और यंग

पानी से भरपूर लौकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करती है. यह जूस शरीर की सफाई करके त्वचा में निखार लाता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एजिंग के लक्षणों को कम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं.

पीने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

1 हमेशा ताजी लौकी का इस्तेमाल करें.
2 कड़वी लौकी का जूस न पिएं.
3 जूस में सिर्फ हल्का नींबू, अदरक या पुदीना मिलाएं.
4 हेल्थ कंडीशन हो तो डॉक्टर से सलाह लें.

लौकी का जूस न सिर्फ सेहत बल्कि सुंदरता के लिए भी वरदान है. इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग बन सकते हैं.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)