हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड का निधन एक चौंकाने वाली घटना से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे गले में डंक लगने पर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी जान चली गई. यह खबर सुनकर हर कोई हैरान है कि क्या वाकई मधुमक्खी का डंक हार्ट अटैक का कारण बन सकता है?
इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय काफी अहम है. उनका कहना है कि अधिकतर लोग मधुमक्खी के डंक को हल्के में लेते हैं और घरेलू नुस्खों से इलाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये डंक जानलेवा हो सकता है, खासकर तब जब शरीर में ऐनाफाइलेक्सिस (Anaphylaxis) नामक एलर्जिक रिएक्शन शुरू हो जाए.
ये एक गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया है जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, ब्लड प्रेशर का तेजी से गिरना और बेहोशी जैसी स्थिति आ सकती है. यदि तुरंत मेडिकल मदद न मिले, तो इससे दिल का दौरा तक पड़ सकता है.
मधुमक्खी के डंक में जहर होता है जो इम्यून सिस्टम को एक्टिव कर देता है. सामान्य लोगों में यह जहर सिर्फ हल्की जलन, सूजन और दर्द पैदा करता है, लेकिन जिन लोगों को एलर्जी होती है, उनके लिए ये जहर ब्लड प्रेशर को अचानक गिरा सकता है, जिससे दिल को ऑक्सीजन नहीं मिलती और हार्ट अटैक हो सकता है.
कुछ मेडिकल स्टडीज के अनुसार, मधुमक्खी के डंक के बाद "Kounis Syndrome" नाम की एक दुर्लभ स्थिति विकसित हो सकती है, जिसमें एलर्जी के कारण दिल की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
1 जिनको पहले से दिल की बीमारी है
2 जिन्हें हाई बीपी या एलर्जी की हिस्ट्री है
3 जिनका इम्यून सिस्टम बहुत सेंसिटिव है
अगर डंक लगने के बाद दिखाई दें ये लक्षण:
1 सांस लेने में तकलीफ
2 चक्कर आना
3 सीने में दर्द
4 बेहोशी या कमजोरी
हर मधुमक्खी का डंक खतरनाक नहीं होता, लेकिन यदि आप एलर्जिक हैं या लक्षण गंभीर हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सही समय पर इलाज न मिलने पर यह छोटी सी घटना जानलेवा बन सकती है.
(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)