Logo

‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, संजय दत्त ने लूटी महफिल, प्रभास का कमबैक ब्लॉकबस्टर या फैंस को लगा झटका?

The Raja Saab Review: प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. संजय दत्त के तांत्रिक किरदार और दमदार VFX को दर्शकों से तारीफ मिल रही है, जबकि कमजोर स्क्रीनप्ले को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

👤 Ashwani Kumar 09 Jan 2026 01:43 PM

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मेल वाली इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए प्रभास ने दमदार वापसी की है, वहीं संजय दत्त ने भी अपने रोल से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है.

रिलीज से पहले ही बना था माहौल

‘द राजा साब’ का टीजर और ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. डर, कॉमेडी और विजुअल इफेक्ट्स का तड़का देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. प्रभास को इस बार एक अलग अंदाज में देखने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं संजय दत्त के किरदार को लेकर भी काफी चर्चा थी.

कैसी है फिल्म की कहानी और प्रस्तुति

फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर के साथ हल्की-फुल्की हंसी का तड़का लगाया गया है. प्रभास का किरदार शुरुआत में थोड़ा सॉफ्ट लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका अंदाज बेहतर होता जाता है. संजय दत्त फिल्म में तांत्रिक की भूमिका में नजर आते हैं और उनकी बैक स्टोरी दर्शकों को काफी प्रभावित करती है. वीएफएक्स और सिनेमैटोग्राफी फिल्म की मजबूत कड़ी मानी जा रही है.

ट्विटर (X) पर मिले मिले-जुले रिव्यू

फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर (X) पर दर्शकों के रिव्यू आने लगे. कुछ लोग प्रभास की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर लगे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “प्रभास का हॉस्पिटल सीन शानदार है, उन्होंने कमाल की एक्टिंग की है.”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “बिग ब्रदर 2 के बाद प्रभास की यह बेस्ट परफॉर्मेंस है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले फिल्म को पीछे खींचता है. कुल मिलाकर औसत फिल्म.”

एक और यूजर ने लिखा, “फर्स्ट हाफ काफी अच्छा है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक वाली कहानी. वीएफएक्स जबरदस्त हैं, लेकिन सेकंड हाफ और मजबूत होना चाहिए था.”