Rashmika-Vijay Wedding Record: हाल ही में बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने तहलका मचा दिया। फैशन और सोशल मीडिया के लिहाज से ये शादी केवल एक समारोह नहीं बल्कि एक नया ट्रेंड बन गई। जहां पिछले सालों में सेलिब्रिटी शादियों में अक्सर एक जैसे स्टाइल देखने को मिलते थे, वहीं इस बार रश्मिका ने अपनी सांस्कृतिक परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल को सामने रखकर सभी को प्रभावित किया। विजय देवरकोंडा का स्टाइल और उनका सहज अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें जब 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर साझा की गईं, तो उन्होंने कम समय में ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इन तस्वीरों को अब तक 28.2 मिलियन लोगों ने लाइक किया है, जिससे यह एशिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेटर विराट कोहली के पास था, जिनकी टी20 वर्ल्ड कप जीत की पोस्ट पर लगभग 22 मिलियन लाइक्स आए थे।
शादी के बाद रश्मिका और विजय का एक वीडियो Manyavar के लिए रिलीज किया गया, जिसमें रश्मिका लहंगे में और विजय शेरवानी में नजर आए। इस वीडियो को अपलोड किए पांच दिन ही हुए थे कि इसे अब तक 8.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे और 109 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा। फैन्स ने इस जोड़े की बॉन्डिंग और उनके स्टाइल की बेहद सराहना की।
View this post on Instagram
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा
इस वीडियो ने ग्लोबल स्तर पर भी इतिहास रचा। इससे पहले फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक पोस्ट को 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे। लेकिन रश्मिका और विजय का यह वीडियो अब 8.4 मिलियन लाइक्स पार कर चुका है, जिससे ये इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली पोस्ट बन गई।
विशेषज्ञों और फैन्स का कहना है कि इस रिकॉर्ड का कारण केवल उनकी लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि उनकी सहज बॉन्डिंग और लुक भी है। रश्मिका की ज्वेलरी, लहंगा और विजय की शेरवानी, उनके अंदाज और कैमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। ये शादी और उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट अब एक नए ग्लोबल बेंचमार्क की तरह स्थापित हो गए हैं।
➤